Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आप भी चाहते है कमर जितने लंबे बाल तो सरसों तेल में मिलाकर लगा लीजिए ये 1 चीज, महीनेभर में मिलेगा रिजल्ट
    जीवन शैली

    आप भी चाहते है कमर जितने लंबे बाल तो सरसों तेल में मिलाकर लगा लीजिए ये 1 चीज, महीनेभर में मिलेगा रिजल्ट

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हो, इसके लिए वे कई तरह से प्रयास में भी जुट जाती हैं। बालों को लंबा करने के लिए कई महिलाएं तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मुख्य रूप से हेयर ऑयल को लेकर महिलाएं काफी ज्यादा सजग रहती हैं। नियमित रूप से बालों में ऑयलिंग करने से आपके बाल न सिर्फ लंबे और घने होते हैं, बल्कि इससे सफेद बालों की परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

    हम आपको एक ऐसा होममेड हेयर ऑयल के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल काफी लंबे और घने हो सकते हैं। इस हेयर ऑयल को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ सरसों तेल और प्याज के छिलकों की जरूरत है। जी हां, प्याज के छिलकों में मौजूद गुण आपके बालों को काला कर सकते हैं। साथ ही इससे बालों को लंबा करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं घर पर किस तरह तैयार करें इस खास हेयर ऑयल को?

    आवश्यक सामग्री

    प्याज का छिलका – 1 कटोरी
    सरसों का तेल – 1 कटोरी
    करी पत्ता – 10 से 15

    विधि

    इस खास हेयर ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले 1 लोहे की कढ़ाही लें। इसमें सरसों का तेल डालकर इसे गर्म करें। अब इस तेल में प्याज का छिलका और करी पत्ता डालकर तबतक गर्म करें, जबतक तेल का रंग गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस की आंच को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे एक बोतल में स्टोर करके रखें और नहाने से पहले अपने बालों पर लगाएं।

    कैसे करें इसे एप्लाई?
    इस खास हेयर ऑयल को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों के लेंथ के हिसाब से तेल लें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। अब इसे करीब 30 मिनट से लेकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो बार इस हेयर ऑयल को बालों में लगाने से आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं।

    कमर तक लंबे बालों के लिए आप इस तेल को लगा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक मात्र उपाय नहीं है, जिससे आपके बाल लंबे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने खानपान और मेडिकल स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

    Post Views: 0

    angrily threw water on the face of the female hairstylist chhattisgarh Hair and skin care hair cut and soot Hindi khabar Hindi news hindinews If you also want waist long hair Raipur then apply this one thing mixed with mustard oil Today latest news Today news बालों
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआयुष्मान योजना में आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित इन लोगों को भी मिलेगा लाभ, जानिए…
    Next Article इस दिन भारत आ रहा 3 कैमरे वाला Samsung का धाकड़ दो 5G फोन, फीचर्स देख सबकी निकल जाएगी हवा!
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?