नई दिल्ली:– आंखों की रोशनी को बरकरार रखना और उसे बेहतर बनाना आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन गया है. मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से आंखों पर जोर पड़ता है, जिससे उनकी रोशनी कमजोर हो सकती है. आजकल आपने देखा होगा छोटी उम्र से ही बच्चों के चश्मे लगने शुरू हो गए हैं. हालांकि आंखों की कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ये भी सच के आज के समय में स्क्रीन का अंधाधुंध इश्तेमाल ने चश्मे की जरूरत को बढ़ा दिया है. अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं, किन चीजों को घी में मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है.
घी और त्रिफला
त्रिफला आयुर्वेद में आंखों के लिए एक वरदान माना गया है. त्रिफला को घी में मिलाकर सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है. इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को 1 चम्मच घी के साथ मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें.
घी और बादाम
बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. रात को सोने से पहले 5-6 बादाम को घी में भिगोकर खाएं. इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और रोशनी में सुधार होता है.
घी और शहद
शहद और घी का मिश्रण आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच घी में आधा चम्मच शहद मिलाएं और सुबह के समय इसका सेवन करें. यह आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है.
घी और गाजर का रस
गाजर में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है. आप गाजर के रस में 1 चम्मच घी मिलाकर पी सकते हैं. इससे आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और नजर साफ होती है
घी और अलसी के बीज
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत लाभकारी है. आप अलसी के बीजों को पीसकर घी में मिलाकर खा सकते हैं. इसे नियमित रूप से खाने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है.
घी में मिलाकर बताई गई चीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी नए उपचार या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
