Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन,चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक…
    समाचार

    अगर रेगुलर लगाती हैं चेहरे पर फाउंडेशन,चेहरा हो जाएगा बर्बाद, खो जाएगी स्किन की चमक…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- यदि आप अच्छी क्वालिटी, स्किन फ्रेंडली प्रोडक्ट्स खरीदने के साथ ही स्किन की प्रॉपर केयर करती हैं, स्किन हाइजीन का ख्याल रखती हैं और अपनी त्वचा की जरूरतों का ध्यान रखती हैं तो आपको फाउंडेशन लगाने का कोई अधिक नुकसान नहीं होगा. लेकिन, फाउंडेशन की कंपनी लोकल हुई, क्वालिटी सही ना हो तो आपकी त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है।

    1. किसी को फाउंडेशन रेगुलर लगाने के फायदे-नुकसान कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है जैसे स्किन टाइप, प्रोडक्ट की क्वालिटी, स्किन सेंसिटिविटी, स्किन केयर, साफ-सफाई आदि. यदि आप रेगुलर फाउंडेशन लगाती हैं तो रोमछिद्र बंद हो सकता है जिससे एक्ने की समस्या बढ़ सकती है.
    2. यदि आप रात में सोने से पहले फाउंडेशन को त्वचा से साफ करके नहीं सोतीं हैं तो इससे स्किन के ऊपरी और अंदरूनी परत में धूल-गंदगी, ऑयल, डेड स्किन सेल्स जमा हो सकते हैं. इससे ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स, मुहांसे आदि हो सकते हैं. ऐसे में फाउंडेशन लगाने से पहले और बाद में स्किन को अच्छी तरह से क्लिंज कर लें.
    3. कुछ महिलाओं को फाउंडेशन रेगुलर लगाने से स्किन इर्रिटेशन, एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, खासकर उन्हें जिनकी त्वचा संवेदनशील है और खराब क्वालिटी का फाउंडेशन अप्लाई किया हो. इससे रेडनेस, खुजली, सूजन या फिर रैश नजर आ सकता है. ऐसे में आप उन्हीं फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जो हाइपोएलर्जेनिक और सेंसेटिव स्किन के लिए बनाए गए हों. किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट कर लेना चाहिए.
    4. हर दिन फाउंडेशन लगाने से स्किन डिहाइड्रेशन और स्किन डलनेस की समस्या भी हो सकती है. दरअसल, कई ऐसे फाउंडेशन होते हैं जिनकी क्वालिटी अच्छी नहीं होती. कुछ में एल्कोहल, मैट-फिनिश पाउडर डले होते हैं जो त्वचा से एक्सेस ऑयल को सोख लेते हैं. इससे स्किन ड्राई हो जाती है. त्वचा से चमक खो जाती है. ऐसे में हाइड्रेटिंग फाउंडेशन खरीदें.
    5. यदि आप लगातार फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे समय से पहले ही स्किन एजिंग की समस्या नजर आ सकती है. कुछ फाउंडेशन में केमिकल सन्सक्रीन, सिंथेटिक फ्रेगरेंस इस्तेमाल किया जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं. इससे काफी महिलाओं को झर्रियों, झाइयों, महीन लाइंस, एज स्पॉट्स नजर आ सकते हैं. इन सभी समस्याओं से स्किन को बचाए रखना है तो आप ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ, विटामिन सी, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल करें.

    यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपकी स्किन के अनुसार कौन सा फाउंडेशन सूट करेगा तो स्किन स्पेशलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट की सलाह जरूर ले लें.

    Post Views: 1,125

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंखा नहीं दे रहा है अच्छी हवा तो 70 रुपए की यह डिवाइस लाकर लगाएं और फर्राटेदार हवा खाएं…
    Next Article जिन लोगों में होती हैं ये खराब आदतें, उनके घर कभी नहीं आती मां लक्ष्मी, हमेशा रहती है कंगाली…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…

    March 8, 2026

    महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

    March 8, 2026

    अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला…

    March 8, 2026

    फाइनल से पहले बड़ा सवाल आखिर क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती कप्तान सूर्या ने दिया संकेत…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…
    • महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…
    • अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला…
    • फाइनल से पहले बड़ा सवाल आखिर क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती कप्तान सूर्या ने दिया संकेत…
    • आज का राशिफल जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?