नई दिल्ली : आमतौर पर देखने में आता है कि लोग बंदरों से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल, गांवों से लेकर शहरों तक में बंदरों की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। यहां तक कि बच्चे भी इनकी वजह से डर जाते हैं। वहीं, अब तो बंदर लोगों के घरों में घुसकर चीजें उठा ले जाते हैं, जिससे घर के लोग डर जाते हैं। वहीं, बंदर लोगों को तंग करने के अलावा कई बार तो काट भी लेते हैं। जाहिर है ऐसे में परेशान होना और डर बने रहना लाजमी है। इसलिए अगर आप भी बंदरों से परेशान हैं, तो यहां आप कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिससे इन बंदरों को भगाया जा सकता है और इसके बाद ये बंदर लौटकर नहीं आ पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
इन तरीकों से भगाया जा सकता है बंदरों को:-
धुंआ लगाकर
अगर आपके घर या मोहल्ले में बंदर घुस आते हैं, तो आपको करना ये है कि धुंआ लगा देना है जिसे देखकर ये बंदर भाग सकते हैं। दरअसल, बंदरों को धुंए और आग से काफी डर लगता है। इसलिए ये इसे देखकर भाग सकते हैं।
माचिस जलाकर
अगर आप अपने घर में हैं और कभी अचानक घर के अंदर बंदर घुस आए, तो आपको एक छोटा सा काम करना है। आपको माचिस जलाकर बंदर की तरफ दिखानी है, जिसे देखकर वो भाग सकता है।
पटाखे जलाकर
अगर आपके मोहल्ले में ज्यादा बंदर घुस आए हैं और वो वहां से भाग नहीं रहे हैं, तो आप पटाखों की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि जहां बंदर बैठे हैं, उसके आसपास कहीं पर तेज आवाज वाले पटाखे जलाने हैं। इनकी आवाज सुनकर बंदर डरकर भाग सकते हैं।
साउंड गन का इस्तेमाल करके
अगर आप बंदरों को भगाना चाहते हैं, तो आपके काम साउंड गन आ सकती है। घर पर बच्चों की खेलने वाली साउंड गन आप ले सकते हैं या बाजार से ला सकते हैं। जब भी बंदर आए, तो इसे चला दें, जिससे बंदर इसकी आवाज सुनकर भाग जाते हैं।
