Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिखने-पढ़ने का रखते हैं शौक, तो UGC में मिल रहा है काम करने का मौका, ऐसे करें आवेदन….
    News

    लिखने-पढ़ने का रखते हैं शौक, तो UGC में मिल रहा है काम करने का मौका, ऐसे करें आवेदन….

    By Tv 36 HindustanJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     
    नई दिल्ली:- अगर आप लिखने पढ़ने के शौकीन हैं और एकेडमिक विषयों पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने आर्ट्स, साइंस और सोशल साइंस के विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट लेवल के पाठ्यक्रमों के लिए 12 भारतीय भाषाओं में मूल पाठ्यपुस्तकें लिखने के लिए इच्छुक लेखकों/आलोचकों और उच्च शिक्षा संस्थानों के फैकल्टी मेंबरों से रुचि के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

    इच्छुक लेखकों के पास आयोग को अपनी स्वीकृति भेजने और उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपनी रुचि की अभिव्यक्ति तक का समय है. वे सीधे इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/e के जरिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इससे संबंधित तमाम डिटेल चेक कर सकते हैं.
    यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदेश कुमार ने कहा, “यूजीसी 12 भारतीय भाषाओं में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और सोशल साइंस में ग्रेजुएट लेवल पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है. हम विभिन्न राज्यों में नोडल विश्वविद्यालयों की पहचान कर रहे हैं, जो उन लेखकों की टीम बनाने की कवायद का समन्वय करेंगे, जो भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें लिख सकते हैं. यह प्रयास भारतीय भाषाओं में विश्वविद्यालयों में छात्रों को सीखने के अवसर प्रदान करने के NEP 2020 के लक्ष्य के अनुरूप है. यह पत्र यूजीसी के साथ पंजीकरण करने के लिए इच्छुक लेखकों की पहचान करने के लिए है ताकि वे इस प्रयास में भाग ले सकें.

    यह प्रैक्टिस भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्य का एक हिस्सा है. सीबीएसई ने पहले एक नोटिस जारी कर संबद्ध स्कूलों को NCERT किताबें अपनाने के लिए प्रेरित किया था, जो अब 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जा रही हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पैराग्राफ 4.12 में पहले से ही एनईपी 2020 युवा शिक्षार्थियों के लिए बहुभाषावाद के महत्वपूर्ण संज्ञानात्मक लाभों पर जोर देती है. खासकर जब वे अपनी मातृभाषा पर विशेष ध्यान देने के साथ बुनियादी स्तर से कई भाषाओं से अवगत होते हैं.

    सीबीएसई ने जुलाई 2023 में कहा था कि कम से कम ग्रेड 5 तक, ग्रेड 8 और उससे आगे तक होम लैग्वेंज, मातृभाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा का उपयोग इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में करने की दृढ़ता से वकालत करती है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If you are fond of reading and writing india Raipur then you are getting a chance to work in UGC Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाइबर फ्रॉड के सारे टोल-फ्री नंबर भूल जाइए,सिर्फ इस फोन नंबर को रखिए याद,कॉल करने पर रकम वापसी की पूरी गारंटी…
    Next Article फेफड़ों का कवच है आयुर्वेद की ये खास जड़ी-बूटी, दाद-खाज से लेकर गंजापन भी कर सकता है दूर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?