नई दिल्ली :- अक्सर गर्मी में धूल, पसीने के कारण अक्सर शरीर में खुजली होने लगती है. यहां तक की किसी-किसी को ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि शरीर में खुजली होने से दाने भी निकल आते हैं. धूप, धूल या संक्रमण रैशेज और खुजली का मेन कारण है. कई लोग खुजली की समस्या से निजात पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल युक्त होते हैं. कई बार इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल हमारी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है. ये हमारी समस्या को कम करने की जगह और बढ़ा सकते हैं. तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं स्किन रैशेज और खुजली के घरेलू उपाय.
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर है इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है. गर्मियों में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल निकाल लें. फिर इसे स्किन पर अच्छी तरह से लगाएं और 20-25 मिनट बाद पानी से धो लें. इससे खुजली में आराम मिल सकता है.
गर्मियों के मौसम में शरीर में खुजली की समस्या हो रही है तो आप नीम की पत्तियों को धोकर, पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाएं. इससे आपको खुजली में आराम मिल सकता है. क्योंकि इसमें बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
नींबू के रस से शरीर की खुजली को दूर किया जा सकता है. आपको बस एक बाल्टी पानी में एक नींबू का रस निचोड़ कर इस पानी से नहाना इससे आपके शरीर की खुजली दूर हो सकती है।
