नई दिल्ली:- जैसे ही सर्दी का मौसम और ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, वे अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आती हंै, इसलिए इस मौसम में आपको अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, लोग सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में उन खाद्य पदार्थों को शामिल करना पसंद करते हैं, जिनकी तासीर गर्म हो और वे उनको बीमारियों से दूर रखने में मदद करें। आपने देखा भी होगा की गई लोग ठंड में गुड़ का अत्याधिक सेवन करने लगते हैं, दरअसल इस मौसम में गुड़ न सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखने में बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए आज हम आपके लिए मसाला गुड़ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, तो चलिए जानते हैं मसाला गुड़ बनाने की सामग्री और विधि…
सामग्री
- गुड़ 1 किलो
- देसी तिल, 150 ग्राम
- कसा हुआ नारियल, 1.5 कप
- सूखी अदरक, 125 ग्राम
- सौंफ, 150 ग्राम
- अजवाइन, 100 ग्राम
- खस-खस, 50 ग्राम
- सफेद मिर्च, 30 ग्राम
- खरबूजा के बीज, 150 ग्राम
- घी, 3 बड़े चम्मच
मसाला गुड़ बनाने की विधि |
मसाला गुड़ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, इसके बाद नारियल को कद्दूकस कर लें और सौंफ, तिल, अजवाइन, खरबूजे के बीज, खस-खस सभी को अलग-अलग करके भून लें। इसके बाद अब सौंफ, अजवाइन, खरबूजे के बीज, सफेद मिर्च को दरदरा सा पीस लें, थोड़ा सा सौंफ गार्निशिग के लिए अलग रख दें और नारियल को 5 सेकेंड तक हल्का सा भून लें, अब एक कढ़ाई में गुड़ डालें और इसमें 1 से 4 कप पानी डालें, इसे पिघलने तक हल्की आंच पर पकाएं और इसमें 3 बड़े चम्चम घी भी डाल दें, गुड़ पिघलने के बाद इसमें तैयर मसाला डाल दें और एक ट्रे लें एवं उस पर एक बटर पेपर रखें, अब इस ट्रे पर तैयार गुडं मसाला डालें और स्पैटुला की मदद से फैला दें, गर्म रहने पर ही इसे पिज्जा कटर की मदद से अपनी पसंद के आकार में काट लें, जब ये ठंडा हो जाए तो किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें और रोजाना आवश्यकतानुसार खाएं।
सर्दी में मसाला गुड खाने के ये हैं फायदे
- मसाला गुड़ प्राकृतिक रूप से गर्म होता है, जो सर्दियों के दौरान एक बेहतर विकल्प बन सकता है, मसालों का मिश्रण ठंड के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
- गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो स्वस्थ रक्त स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है, मसाला गुड़ खाने से सर्दियों की थकान और कमजोरी भी दूर करने में काफी मदद मिलती है।
- मसाला गुड़ में मौजूद मसाले, जैसे अदरक इलायची आपके पाचन क्रिया को बेहतर रखने में काफी मदद कर सकता है यहां सर्दियों के दौरान आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- मसाला गुड़ में मौजूद मसाले आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जिसमें विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, आर्टिफिशियल चीनी के स्थान पर मसाला गुड़ का सेवन आपके स्वाद और सेहत दोनों के लिए एक बेहतर विकल्प है।
