Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर चलते समय ऐसा महसूस हो तो सावधान हो जाएं, ये 4 संकेत Pre-Diabetes के हो सकते हैं लक्षण…
    स्वास्थ्य

    अगर चलते समय ऐसा महसूस हो तो सावधान हो जाएं, ये 4 संकेत Pre-Diabetes के हो सकते हैं लक्षण…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रीडायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जहां आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं कि उसे डायबिटीज कहा जा सके, यह टाइप 2 डायबिटीज होने से पहले की एक चेतावनी है. साफ शब्दों में समझे तो प्रीडायबिटीज को Type 2 diabetes हाई रिस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है. Prediabetes से पीड़ित लोगों में स्ट्रोक, दिल का दौरा, परिधीय न्यूरोपैथी (नसों की क्षति) और रेटिनोपैथी का खतरा भी अधिक होता है.
    अगर कोई व्यक्ति रेनियमित रूप से अपने पैरों में झुनझुनी, जलन, सुन्नता और दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो आप प्रीडायबिटिक हो सकते हैं. यह एक संकेत है कि आपके शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ रहा है, हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि प्रीडायबिटीज को सामान्य से अधिक ब्लड शुगर के स्तर की उपस्थिति और Type 2 Diabetes के विकास के हाई रिस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है.

    जानिए प्रीडायबिटिज के लक्षण क्या हैं…
    पैरों और टांगों में झुनझुनी..
    पैरों और टांगों में झुनझुनी या सुन्नता डायबिटीज से पीड़ित लोगों में एक आम लक्षण है, जिसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है. अगर शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है, तो यह सबसे पहले पैरों की नसों को नुकसान पहुंचाता है. यही कारण है कि कई लोगों को चुभन और सुन्नपन महसूस होता है. कई बार यह न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत भी हो सकता है.

    थकान
    अगर आप थोड़ी देर चलने के बाद थका हुआ या कमजोर महसूस करते हैं, तो यह ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव का संकेत हो सकता है. इससे पता चलता है कि आपका शरीर ग्लूकोज को प्रभावी ढंग से प्रबंधित नहीं कर रहा है. यह डायबिटीज के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी संकेत है.
    पैरों में सूजन
    डायबिटीज किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप पैरों और टखनों में फ्लूइड रिटेंशन होता है, जो सूजन का कारण बनता है. अगर आपके जूते अचानक तंग महसूस होते हैं या टहलने के बाद आपके पैर सूज जाते हैं, तो आपके शरीर में अतिरिक्त फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है. नियमित जांच, संतुलित आहार, सक्रिय रहने और तनाव प्रबंधन जैसे निवारक उपाय करके डायबिटीज को प्रभावी ढंग से रोका या नियंत्रित किया जा सकता है.

    टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है
    डॉ. सुधीर ने आगे कहा कि प्रीडायबिटीज से पीड़ित लोगों में स्ट्रोक, दिल का दौरा, परिधीय न्यूरोपैथी (तंत्रिका क्षति) और रेटिनोपैथी (जिससे दृष्टि हानि हो सकती है) का खतरा भी अधिक होता है. हालांकि, HbA1C नामक एक साधारण ब्लड टेस्ट का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने शुगर के स्तर का पता लगा सकता है.

    डॉ. सुधीर ने कहा कि 5.7 से अधिक HbA1C को प्रीडायबिटीज कहा जाता है. प्रीडायबिटीज के 10 प्रतिशत से अधिक रोगियों को पैरों में झुनझुनी, जलन, सुन्नता और दर्द की समस्या हो सकती है, जिसे प्रीडायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्री-डायबिटीज को जीवनशैली में बदलाव करके और स्वस्थ आदतों को अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो सकता है.

    Post Views: 3,155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों के लिए आरक्षण तुष्टीकरण की पराकाष्ठा: विष्णु देव साय…
    Next Article 8वां वेतन आयोग: 1 से 10 पे-लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? यहां जानें पूरा पे चार्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?