Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पानी पीना भूल जाते हैं, तो फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगी पानी की कमी..
    स्वास्थ्य

    पानी पीना भूल जाते हैं, तो फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं होगी पानी की कमी..

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सेहतमंद रहना है तो हर दिन पानी की पर्याप्त मात्रा पीते रहना चाहिए. पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, यह हम सभी को पता है. बावजूद इसके हम पानी पीने में कोताही करते हैं. पानी शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर उसे स्वस्थ रखता है. दिनभर काम या किसी और वजह से पानी पीना भूल जाना सेहत बिगाड़ने वाला हो सकता है. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप पानी पीना भूल नहीं पाएंगे और शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीना शुरू कर देंगे.
     

    1. अपने साथ कैरी करें पानी की बोतल

    जब भी घर से बाहर जाएं तो पानी की बोतल अपने साथ जरूर रखें. कई बार दिनभर के काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि पानी पीने का ख्याल ही नहीं रहता है. ऐसे में बोतल होने से पानी हर समय साथ रहेगा और न चाहते हुए भी पानी पीने का मन करेगा.

    2. फोन में सेट करें अलार्म

    अगर आप काम के चक्कर में पानी पीना ही भूल जाते हैं तो इसे याद करने के लिए फोन में अलार्म सेट कर लें. कई ऐसे ऐप भी हैं जो इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं. इससे आप थोड़ा एरिटेट जरूर हो सकते हैं लेकिन सही समय पर पानी पीते रहेंगे और खुद को स्वस्थ रख पाएंगे.

    3. फ्लेवर्ड वॉटर

    अगर आप पानी पीने से बोर होते हैं तो उसमें कुछ एड ऑन कर सकते हैं. पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए कुछ तरह के फल, सब्जियों से इंफ्यूज वॉटर बनाकर पी सकते हैं. इनका टेस्ट अच्छा होता है और इनसे सेहत भी बेहतर होती है. नींबू-पुदीना या खीरा-तुलसी का कॉम्बिनेशन भी पानी की इनटेक बढ़ाने में मदद कर सकता है.

    4. कुछ आदतों को अपनाएं

    हर सुबह उठने के बाद 1 गिलास पानी पीने की आदत बनाएं. दिन में जब भी खाना खाएं उससे आधे घंटे पहले कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं. इससे धीरे-धीरे आपकी आदत बन जाएगी और पानी पर्याप्त मात्रा में शरीर में पहुंचने लगेगा.

    5. पानी वाली चीजें खाएं

    शरीर को जरूरत के हिसाब से पानी चाहिए तो आप इनडायरेक्ट तौर पर भी इसे पा सकते हैं. ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर है. जैसे- संतरा, खीरा, स्ट्रॉबेरी या तरबूज.इन्हें खाने से शरीर हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी और उसे फाइबर समेत कई पोषक तत्व भी मिल जाएंगे.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police follow these 5 tips Hindi khabar Hindi news hindinews If you forget to drink water india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, महुआ मोइत्रा के खिलाफ शाही परिवार की राजमाता को मैदान में उतारा..
    Next Article पेटीएम के बाद अब बंद हो रहा है यह वॉलेट, जानिए वजह……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…

    February 18, 2026

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?