Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पैसों के लिए पापा का फोन आए तो हो जाएं सावधान, इस तरह से हो रहा है फ्रॉड…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पैसों के लिए पापा का फोन आए तो हो जाएं सावधान, इस तरह से हो रहा है फ्रॉड…

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अगर अच्छे कामों के लिए किया जाए तो वह वरदान साबित होती है. वहीं बुरे कामों के लिए किया जाए तो वह अभिशाप बन जाती है. लोग अपनी-अपनी सहूलियत और अपने-अपनी जरूरतों के हिसाब से इसका इस्तेमाल करते हैं. जैसे तकनीक बढ़ती जा रही है. वैसे-वैसे तकनीक के सहारे होने वाले फ्रॉड भी बढ़ते जा रहे हैं. मार्केट में इन दोनों एक नए फ्रॉड की चर्चा है. इसमें जालसाज आपको फोन करता है वह कहता है कि आपके पिता ने उसे पैसे डालने के लिए कहा है. तो वहीं कभी फोन आता है. और सामने से आवाज आती है कि मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं. आपके बेटे को पकड़ लिया गया है. बचाना चाहते हैं तो पैसे भेज दीजिए. कैसे किये जा रहे हैं यह फ्रॉड और क्या है इनसे बचने का तरीका चलिए जानते हैंं. ‘पापा ने कहा है अकाउंट में पैसे डालने के लिए’इस नए स्कैम में फ्रॉड व्यक्ति आपको कॉल करके कहता है कि आपके पापा ने उसे आपके अकाउंट में 2500 रुपये डालने के लिए कहा है. पहले वह आपसे आपका अकाउंट नंबर कंफर्म कराता है. इसके बाद वह आपके अकाउंट में चेक करने के लिए ₹1 भेजता है. और फिर आपको कहता है कि 2500 रुपये की जगह 25000 रुपये भेज दिए हैं गलती से. फिर वो कहेगा बचा हुआ अमाउंट आप उसे वापस कर दें. इसके लिए वह आपको यूपीआई ट्रांजैक्शन का फोटो भी भेजता है. लेकिन वह फोटो फर्जी होता है. आप जो अपने अकाउंट में चेक करेंगे तो कोई पैसा नहीं आया होता. लेकिन फोन पर वह आपको इस तरह कन्वेंस करता है और डराता धमकता है कि आप उसके चंगुल में फंस जाएंगे. पिछले कुछ महीनो में इस तरह की फ्रॉड की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है. ‘आपके बेटे को पकड़ लिया है रेप के आरोप में’पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर यह फ्रॉड भी काफी दिखाई दे रहा है. इसमें फ्रॉड व्यक्ति आपको कॉल करता है. और कहता है मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं. आपके बेटे को रेप के आरोप में या किसी और केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. पीछे से फ्रॉड ‘पापा बचा लो.. पापा बचा लो’ ऐसी आवाजें भी निकालते हैं. फिर वह आपसे कहता है अगर आप बेटे को बचाना चाहते हैं. तो मेरे अकाउंट में इतने लाख रुपए भेज दें. वरना हम उसकी लाइफ खराब कर देंगे. अक्सर ऐसे मौकों पर माता-पिता घबरा जाते हैं और ऐसे फ्रॉड व्यक्तियों को पैसे भेज देते हैं और बाद में जब पता चलता है कि बेटा सुरक्षित है. उसे पुलिस ने पकड़ा ही नहीं था. तब उन्हें फ्रॉड होने का एहसास होता है. किस तरह बचना होता है ऐसे फ्रॉड से?किसी भी तरह का फ्रॉड हो उससे बचने के लिए आपके दिमाग से काम लेना होता है. अगर कोई आपसे कहता है आपके पापा ने उसे पैसे डालने के लिए कहा है तो आप ऐसे मौका पर सीधा अपने पापा को कॉल कर सकते हैं और उनसे पूछ सकते हैं. और अगर कोई पुलिस अधिकारी बनकर कहता है कि आपके बेटे को किसी केस में गिरफ्तार कर दिया गया है. तो ऐसे मौके पर आपको घबराना नहीं है आप सीधा बेटे को कॉल करें. अगर आप बेटे को कॉल नहीं कर पा रहे हैं. तो फ्रॉड व्यक्ति से थाने का पता पूछें उसका नाम उसकी डेजिग्नेशन पूछें. ऐसे मौकों पर पैसे बिल्कुल भी ट्रांसफर ना करें. और तुरंत ही साइबर क्राइम में इस तरह के काल की शिकायत करें.

    Post Views: 370

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने फेंकी गूगली,सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच पर लगाई रोक…
    Next Article पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज, जाने क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?