Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपको वॉट्सऐप पर +92 का कोड के साथ कॉल आता है तो हो जाएं सावधान , हो सकता है आपका फोन हैक…
    शीर्ष आलेख

    अगर आपको वॉट्सऐप पर +92 का कोड के साथ कॉल आता है तो हो जाएं सावधान , हो सकता है आपका फोन हैक…

    By Tv 36 HindustanSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इंटरनेट ने जहां हमारी जिंदगी को आसान बनाया है वहीं इससे कई तरह के बड़े खतरे भी पैदा हुए हैं।

    इंटरनेट और फोन ने स्कैम के मामलों को भी तेजी से बढ़ा दिया है। स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं। अब स्कैमर्स की पहुंच सोशल मीडिया तक भी हो गई है। लोगों को सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए ठगा जा रहा है।

    आजकल स्मार्टफोन यूज करने वाला हर शख्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल करता है। वॉट्सऐप चैटिंग, मैसेजिंग और वॉयस कॉल का अहम जरिया बन चुका है। अगर हम सोशल मीडिया का सही तरीके इस्तेमाल न करें तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। पिछले कुछ समय में वॉट्सऐप स्कैम के मामले भी तेजी से सामने आए है। इसमें वॉयस कॉल के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। अगर आपको वॉट्सऐप पर +92 का कोड के साथ कॉल आता है तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

    किस देश का है +92 कोड वाला नंबरवॉट्सऐप पर पिछले कुछ समय से लोगों को +92 कोड वाले नंबर से कॉल आ रही है। आपको पता होना चाहिए कि यह कोड पाकिस्तान का है। यानी इस कोड से आने वाले सभी नंबर पाकिस्तान के नंबर हैं। वॉट्सऐप से इस कोड के साथ आने वाली कॉल्स के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। अगर आप ऐसे कोड के साथ आने वाली अननोन नंबर की कॉल्स को रिसीव करते हैं तो आपका फोन हैक भी किया जा सकता है।

    इसलिए +92 वाले अननोन नंबर से बेहद सावधान रहने की जरूरत है।आपको बता दें कि वॉट्सऐप पर +92 कोड वाले नंबर से की जाने वाली कॉल्स पर तरह तरह के लुभावने दावे किए जाते हैं। लाखो रुपये का इनाम जीतने की बात कही जाती है। कई बार कॉल करने वाला यह भी कहता है कि आपको बस इस नंबर को अपने फोन में सेव करना है और आपका अमाउंट आपको ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कई बार यूजर्स क स्कैमर्स की चाल को नहीं समझ पाते और अपनी पर्सनल डिटेल भी शेयर कर देते हैं जिससे भारी नुकसान हो जाता है।

    वॉट्सऐप पर भूलकर न करें ये गलतीअगर आपको वॉट्सऐप पर +92 कोड वाले नंबर से कॉल आ रही है तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप नंबर को नहीं जानते तो आप कभी भी उसे रिसीव न करें। फोन कट होते ही सबसे पहले उस नंबर को ब्लाक कर दें। कभी भी उस नंबर को अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऐड न करें और न ही उस नंबर कॉल बैक करने की कोशिश करें। अगर आपको बार बार कॉल आ रहा है तो आप उसकी रिपोर्ट भी दर्ज करा सकते हैं।

    ऐसे बचें अननोन नंबर वाली कॉल्स सेआपको बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही अपने यूजर्स को साइलेंट अननो कॉलर का फीचर दिया है। यह फीचर स्पैम से बचाने में आपकी बड़ी मदद कर सकता है। अगर आप इस इस फीचर को इनेबल करके रखते हैं तो अननोन नंबर से कॉल आने पर फोन अपने आप ही साइलेंट हो जाएगा और अननोन कॉल के बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में आप उसे रिसीव करने की भी गलती नहीं करेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतमाम चर्चाओं के बाद विधि आयोग इस नतीजे पर पहुंच रहा कि 2024 में वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू किया जाना होगा मुश्किल…..
    Next Article 1 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगा पेट्रोल, बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, जानिए क्या है पेट्रोल पंप बंद करने की वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?