सपनों का भी एक शास्त्र होता है जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। इसके अनुसार सपने में दिखने वाली वस्तुएं या घटनाएं व्यक्ति के भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संदेश देती हैं। यह संदेश शुभ या अशुभ दोनों हो सकते हैं। स्वपन शास्त्र में कुछ ऐसी घटनाओं और चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें देखने पर भविष्य में इसके शुभ परिणाम मिलते हैं।
सपने में दिखाई देने वाली ये चीजें होती हैं शुभ, खुलते हैं उन्नति के रास्तेDream Astrology सपने में दिखने वाली शुभ चीजें।हर सपना देता है शुभ या अशुभ संकेतसपने में दिखने वाली घटनाओं का भविष्य से होता है संबंधसपने में इन चीजों को देखना माना जाता है शुभनई दिल्ली, सोना एक स्वाभाविक क्रिया है। इससे न केवल हमारे शरीर को आराम मिलता है बल्कि व्यक्ति को नए दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा भी मिलती है।
सोते समय सपनों का आना भी एक स्वाभाविक क्रिया ही है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कुछ-न-कुछ संदेश देता है। चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किन सपनों को देखना शुभ माना जाता है।सपने में पानी का अर्थस्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कोई झरना देखना या नदी के किनारे पर जाकर पानी पीना एक शुभ संकेत होता है। इस तरह का सपना देखने वाले लोग भाग्यशाली समझे जाते हैं। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में कुछ बड़ा और अच्छा परिवर्तन होने वाला है।
ये संकेत हैं शुभसपने में अगर आप मंदिर देखते हैं या फिर मंदिर के पुजारी से खुद को प्रसाद के रूप में नारियल, मिठाई आदि लेते हुए देखते हैं तो यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस प्रकार के सपने देखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस प्रकार के सपने का अर्थ यह भी है कि आपको जीवन में उन्नति मिलने वाली है।
