नई दिल्ली:- व्यक्ति का हर सपना आने वाले भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संकेत देता है। कई बार सपने में हमें तरह-तरह के जानवर भी दिखाई देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सपने में गाय, सांप या छिपकली देखने का क्या अर्थ हो सकता है और ये सपने आने वाले समय के बारे में क्या संकेत देते हैं।
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यदि आपको सपने में छिपकली दिखाई देती है, तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक शुभ माना गया है। लेकिन अगर आप सपने में छिपकली को कीट-पतंगे मारते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय देखना एक शुभ संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह है आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है, वहीं यह सपना बिजनेस में तरक्की की और भी इशारा करता है।
सपने में सांप देखकर कोई भी डर सकता है और इसका कुछ गलत मतलब निकाल सकता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको सपने में सांप दिखता हैं, तो यह एक शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। सपने में सांप के दिखने पर अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। वहीं, अगर आपने सपने में काले रंग का सांप देखा है, तो इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
