Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मियों में मिट्टी के घड़े का करते हैं इस्तेमाल, तो जानें इसे कैसे करें रोजाना साफ,अपनाएं ये टिप्स…
    News

    गर्मियों में मिट्टी के घड़े का करते हैं इस्तेमाल, तो जानें इसे कैसे करें रोजाना साफ,अपनाएं ये टिप्स…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- गर्मियों में ठंडा पानी पीना किसे पसंद नहीं होता? आजकल हर किसी के घर में रेफ्रिजरेटर होता है. लेकिन कुछ साल पहले, पानी को ठंडा करने के लिए मिट्टी के बर्तनों या मटकों का सभी जगहों पर इस्तेमाल होता था. धीरे-धीरे मटके का स्थान रेफ्रिजरेटर ने ले लिया, लेकिन मटके का क्रेज आज भी कायम है. आज के समय में भी बहुत से लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. क्योंकि मटके का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

    भारत में मिट्टी के बर्तनों में पानी स्टोर करने की सदियों पुरानी परंपरा है. आयुर्वेद में भी इसके अनेक लाभों का उल्लेख है. लेकिन अगर मिट्टी के बर्तनों को कुछ दिनों तक न धोया जाए तो उसमें कीटाणु या फफूंद पनप सकते हैं. इससे आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तनों को कितनी बार और कैसे धोना चाहिए? आइये जानते हैं मटका धोने का सही तरीका…

    मिस्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मिट्टी के बर्तनों में स्टोर पानी प्लास्टिक की बोतलों में स्टोर पानी की तुलना में अधिक स्वच्छ और सुरक्षित होता है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय पोषण संस्थान द्वारा प्रकाशित अध्ययनों में भी कहा गया है कि मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करना सबसे सुरक्षित और लाभकारी है.

    मिट्टी के बर्तनों को साफ ​​करने के लिए सुझाव

    सबसे पहले मिट्टी के बर्तनों से पानी निकाल लें. अब बाहरी हिस्से को स्पंज या मुलायम कपड़े से साफ करें. बर्तन के अंदर के हिस्से को अपने हाथों से साफ करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से पानी कम ठंडा होगा.
    आप मिट्टी के बर्तन को साफ ​​करने के लिए नींबू का रस, बेकिंग सोडा, सिरका या नमक का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच सिरका और थोड़ा सा नमक डालकर मिश्रण तैयार कर लें. अब मिश्रण को बर्तन में डालें और ब्रश से साफ करें. इससे मिट्टी के बर्तन साफ हो जाएंगे और दुर्गन्ध भी दूर हो जाएगी.

    मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें नींबू का रस और इसके छिलके डालें. अब इस मिश्रण को कुछ मिनट तक उबलने दें, फिर इस पानी को मिट्टी के बर्तन में डाल दें. अब थोड़ी देर बाद पानी फेंककर. ठंडा पानी डालकर साफ कर लें.

    मिट्टी के बर्तनों का पानी हर दिन बदलना अच्छा होता है. क्योंकि अगर आप पानी को दो या तीन दिन तक भरा हुआ छोड़ देंगे तो उसमें कीटाणु पैदा हो सकते हैं.
    मिट्टी के बर्तनों में छेद होते हैं. इसलिए इसमें नमी बनी रहती है. यदि इसे ठीक से साफ नहीं किया जाए तो इसमें फफूंद या बैक्टीरिया पनप सकते हैं. मिट्टी के बर्तन को धोने के बाद उसे कुछ मिनटों के लिए धूप में सुखाने के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से इस खतरे को कम किया जा सकता है.

    मटके का पानी पीने के फायदे

    जो लोग बार-बार सर्दी-खांसी से पीड़ित होते हैं, उनके लिए मटके का पानी फायदेमंद हो सकता है. मटके का पीने से भविष्य में संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकती है.
    मटके का पानी पीने से न केवल पाचन क्रिया बेहतर होती है बल्कि अपच और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.
    मटके से नियमित रूप से पानी पीने से चयापचय में सुधार होता है.
    मटके का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.
    लू लगना से सुरक्षा करता है.
    नियमित रूप से मटके का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
    मटके का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अच्छा है.
    मटके का पानी पीने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है.
    त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा चमकदार बनती है.

    Post Views: 935

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…
    Next Article क्या आप जानते हैं कि पहाड़ों में मैगी का स्वाद खास क्यों होता है, इसके पीछे है यह बड़ी वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?