कार से चाहिए ज्यादा माइलेज तो अपना यह कुछ टिप्स
1. सिटी में ट्रैफिक ज्यादा होता है, इसलिए आपको धीमी स्पीड से चलना चाहिए. अगर आप तेज स्पीड पर जाएंगे तो आपको बार-बार ब्रेकिंग की जरूरत होगी और फिर स्पीड बढ़ानी होगी. इससे माइलेज ड्रॉप होता है. इसीलिए, आपको कोशिश करना चाहिए कि कम स्पीड पर चलें, जिससे ब्रेकिंग कम करनी पड़े और आप कॉन्सटेंट स्पीड बनी रहे. इससे फ्यूल कंजप्शन कम होगा
2. हार्ड एक्सीलेरेशन से बचेंजैसा कि ऊपर बताया, हार्ड एक्सीलेरेशन से बचें. हार्ड एक्सीलेरेशन से इंजन पर ज्यादा जोर पड़ता है. ऐसे में उसे ज्यादा पावर जनरेट करनी होती है, जिसके लिए ज्यादा फ्यूल खर्च होगा. इसका मतलब है कि अगर आपने हार्ड एक्सीलेरेशन किया तो कम माइलेज मिलना तय है.
3. रेड लाइट पर इंजन बंद कर देंअगर आपको रेड लाइट पर ज्यादा समय लगने वाला हो, तो अपनी कार का इंजन बंद कर दें. इससे भी आपको काफी फ्यूल बचाने में मदद मिलेगी, जो एंड ऑफ द डे आपकी फ्यूल कॉस्ट को बचाता है. यह तरीका माइलेज बढ़ाने में भी मदद करता है क्योंकि जो फ्यूल रेड लाइट पर बचेगा, वो आगे की यात्रा में खर्च होगा.
4. कार का रखरखाव सही से करेंकार का रखरखाव सही रखने से कार का इंजन ठीक से काम करता है, जिससे माइलेज बढ़ता है. इसलिए रेगुलर तौर पर कार की सर्विसिंग करवाएं और टायरों का प्रेशर सही रखें. टायरों का प्रेशर भी कार के माइलेज पर असर डालता है. इसीलिए, इसे सही लेवल पर रखें.
