नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार अब कई धाकड़ स्कीम को चला रही है, जिससे लोग अमीर बनने का सपना साकार कर रहे हैं। अगर आपके पास कोई काम नहीं और अमीर बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो कई बेहतरीन स्कीम लोगों के बीच गर्दा मचा रही हैं। आप बेहतरीन स्कीम्स का फायदा बिना शर्त ले सकते हैं।दूसरी ओर अगर आप बैकिंग सिस्टम से जुड़े हैं तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने होगी।
30 सितंबर से पहले आप कई जरूरी काम करा लें, नहीं तो फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अब सितंबर महीना आधे से ज्यादा निकल चुका है, लेकिन फिर भी आपने कुछ जरूरी कार्य नहीं कराए तो प्लीज तुरंत करवा लें, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
2000 रुपये के नोट फटाफट करें एक्सचेंज या फिर जमाआरबीआई दिशा-निर्देश के मुताबिक, अगर आपके घर में 2,000 रुपये नोट रखे हैं तो प्लीज तुरंत बैंक में जमा कर दें, नहीं तो यह कोरा कागज बन जाएगा। इसके लिए आरबीआई ने आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित की है, जिसे इग्नोर करना महंगा पड़ जाएगा। आरबाई ने 2000 के नोट अकाउंट में जमा करने या फिर बैंक से बदलवाने के लिए मौका दिया है, जिसका आप समय रहते फायदा उठा सकते हैं।इसके अलावा SBI स्पेशल एफडी स्कीम से आप जुड़े हैं तो फिर जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की स्पेशल एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है।
SBI WeCare स्पेशल एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इसमें 7.5 प्रतिशत का ब्याज भी दिया जाता है।इन स्कीम्स से जुड़े लोग भी रखें जरूरी बातों का ध्यानसरकार की ओर से चलाई जा रही डीमैट और म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन- डीमैट और म्यूचुअल फंड में नॉमिनी की जानकारी प्रदान करना जरूरी कर दिया है। सेबी की ओर से ट्रेडिंग, डीमैट अकाउंट होल्डर्स और म्यूचुअल फंड के लिए नॉमिनी बताने या नॉमिनी से बाहर निकलने के लिए 30 सितंबर 2023 आखिरी तारीख तय की गई है, जिसे जानना बहुत ही आश्यक है।
