Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नई बातें सीखनी है तो इस बात का करना होगा त्याग की आप एक ज्ञानी हो, जाने आगे की पूरी जानकारी…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    नई बातें सीखनी है तो इस बात का करना होगा त्याग की आप एक ज्ञानी हो, जाने आगे की पूरी जानकारी…

    By Tv 36 HindustanNovember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- एक बार गौतम बुद्ध के पास एक शिष्य आया और उसने बुद्ध से कहा, कृपया आप मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं आपसे बहुत सारी ज्ञान की बातें अर्जित करना चाहता हूँ। मैं आपसे बहुत-सी ऐसी बातें सीखना चाहता हूँ जिससे मेरी जिंदगी भी आपकी तरह बन सके। कृपया मुझे शिक्षा दीजिये। बुद्ध ने उस व्यक्ति को देखा और कहा- बेटे! यदि तुम मुझसे शिक्षा ग्रहण करना चाहते हो, कुछ भी सीखना चाहते हो तो दस दिन बाद वापिस आना। वह व्यक्ति वहां से लौट गया और दस दिन बाद वापिस आकर उसने बुद्ध से यही बात दोहराई की उसे उनसे सीखना है। इस बार भी बुद्ध का यही जवाब था की यदि सीखना है तो दस दिन बाद आओ।

    यही क्रम कई महीनों तक चलता रहा, आख़िरकार इस बार शिष्य ने गौतम बुद्ध से पूछ ही लिया- “आप मुझे हमेशा ऐसे टालते ही क्यों रहते हैं?” कृपया मुझे शिक्षा दें। ”इस पर बुद्ध ने उस व्यक्ति से कहा- बेटे! जाओ एक गिलास पानी लेकर आओ। वह व्यक्ति उनके कहे अनुसार उनके लिए एक गिलास पानी लेकर आ गया। बुद्ध ने उसे फिर से कहा- इसके अलावा एक गिलास पानी और लेकर आओ। वह उनके कहे अनुसार फिर से एक गिलास पानी ले आया। अब बुद्ध ने कहा- इस एक गिलास का पानी दुसरे गिलास में डाल दो।
    वह व्यक्ति बोला- महाराज! यदि मैंने ऐसा किया तो पहले गिलास का पानी पूरी तरह से बिखर जाएगा लेकिन समाएगा नहीं।
    बुद्ध ने समझाते हुए अब उस व्यक्ति से कहा- बेटे! यही तो मेरा जवाब है। तुम सीखने के लिए तैयार नहीं हो, पहले से ही तुम्हारे अन्दर इतने सारे पूर्वाग्रहों के ज्ञान से भरे हुए हो और उन्हें शाश्वत मानते हो। ऐसे में तुम नई चीज़ कैसे सीख सकते हो ? यदि तुम्हें कुछ नई बातें सीखनी है तो इस बात का तुम्हें त्याग करना होगा की तुम एक ज्ञानी हो। यदि तुम खुद से यह कहते रहोगे की तुम्हें हर एक बात का ज्ञान है तो तुम कभी भी कुछ सीख नहीं सकते हो। इसलिए एक गिलास पानी को पहले खाली करो तभी जब तुम उसमें दुसरे गिलास का पानी डालोगे तब वह उसमें समाएगा। इसलिए अपने दिमाग को खाली करो, खुद के पुराने विचारों को खाली करो क्योंकि सीखने के लिए तुम्हें पूर्वाग्रह छोड़ना होगा।” वह व्यक्ति बुद्ध की बातें समझ गया और उसनें एक गिलास पानी को खाली कर उसमें ज्ञान की बातें अर्जित करने की सोची।
    हम लोगों का दिमाग पैरेशूट की तरह रहता है जब तक वह खुलता नहीं तब तक वह किसी काम नहीं उसी तरह हमारा दिमाग खुलने पर ही काम करेगा या कहें तो यदि हमें इसमें नई-नई बातें सीखनी है तो हमें अपना दिमाग पहले खाली करना होगा ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्थायी सरकार पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिया बयान,, बताया इस बार कैसे बनेगी सरकार, देखें एलेक्स लाइव पर….
    Next Article अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन का आतंकी नेटवर्क सामने आया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…

    February 4, 2026

    चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…

    February 4, 2026

    धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…
    • चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…
    • धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?