नई दिल्ली:– तेज दिमाग गॉड गिफ्ट, लेकिन आदतों से भी बन सकता है
कुछ लोग बचपन से ही शार्प माइंडेड होते हैं, लेकिन कुछ का दिमाग स्लो जाता है. शार्प दिमाग गॉड गिफ्ट है, लेकिन सही डाइट-लाइफस्टाइल और कुछ अच्छी आदतें अपनाकर इंसान अपने दिमाग को तेज तर्रार बना सकता है.
स्ट्रेस से बचें वरना ब्रेन की पावर होगी स्लो
ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए सबसे जरूरी है साथ ही तनाव से दूर रहना. क्योंकि ज्यादा सोचने से कार्टिसोल नाम का हॉर्मोन बढ़ता है, जो ब्रेन की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाता है
न्यूरोप्लास्टिसिटी बढ़ाना है तो रोज एक्सरसाइज करें
रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज जैसे वॉक, रनिंग या योग करने से दिमाग में ब्लड फ्लो सही रहता है. इन सब से फोकस और सोचने की क्षमता में सुधार आता है.
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं
दिमाग को शांत और फुर्तीला बनाना है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ें, रिश्ते बनाएं और पॉजिटिव बातचीत करें. क्योंकि इससे स्ट्रेस कम होता है और सोचने की शक्ति बढ़ती है.
पढ़ने की आदत से खुलता है दिमाग का बंद दरवाजा
हर दिन कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालें- किताबें, आर्टिकल्स या ऑनलाइन कंटेंट. पढ़ाई से नई चीजें सीखने को मिलती हैं और सोचने-समझने की ताकत बढ़ती है.
नींद है दिमाग की सबसे सस्ती और असरदार दवा
हर रात 7 से 9 घंटे की गहरी नींद आपके दिमाग को रिफ्रेश कर देती है. याददाश्त मजबूत बनती है और अगले दिन के लिए नई ऊर्जा मिलती है. जब दिमाग पर तनाव नहीं होता तो वह हर परिस्थिति को जल्दी समझ पाता है.
फोकस बढ़ाना है तो लक्ष्य बनाइए
बिना लक्ष्य के दिमाग भटकता है, इसलिए एक तय मकसद बनाइए और उसे हासिल करने के लिए ब्रेन को दिशा दीजिए. इससे आपका माइंड और तेज काम करेगा.
लगातार एक्टिव रहना है असली गेम चेंजर
तेज दिमाग के लिए जरूरी है कि आप दिन भर एक्टिव रहें, नई चीजें सीखते रहें, लोगों से मिलते रहें और एक हेल्दी रूटीन को फॉलो करें. बस यही सब ब्रेन बूस्टिंग का फॉर्मूला है.
