रायपुर:- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. सनातन धर्म में त्रिकाल संध्या करने का नियम है, अर्थात सुबह की पूजा, दोपहर की पूजा और शाम की पूजा. जब दिन ढलता है यह समय पूजा के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. माना जाता है कि शाम के समय सभी पशु -पक्षी अपने घरों में लौट आते हैं।
जहां सुबह के समय भगवान की पूजा में फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है, वहीं शाम की पूजा के लिए फूल नहीं तोड़ने चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय फूल तोड़ना अशुभ होता है इसलिए शाम के समय पूजा में भगवान को फूल अर्पित नहीं करना चाहिए।
