Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रुपए पैसों से जुड़े इन 5 वास्तु नियमों को अनदेखा करने से हो सकता है ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ वाला आपका हाल…
    समाचार

    रुपए पैसों से जुड़े इन 5 वास्तु नियमों को अनदेखा करने से हो सकता है ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ वाला आपका हाल…

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पैसों की कमी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके घर में पैसों की तंगी को दूर किया जा सकता है। जैसे, कई लोग धन लाभ के लिए पर्स में कुमकुम लगे चावल या फिर लाल रंग का छोटा-सा कपड़ा रखते हैं। आप भी अगर धन लाभ पाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार धन से जुड़े नियम जरूर जानें। जैसे, आपको धन प्राप्ति के लिए तिजोरी को किस दिशा में रखना चाहिए। आइए, जानते हैं।

    तिजोरी वाले कमरे में तिजोरी रखने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। तिजोरी हमेशा दक्षिण दीवार से थोड़ा आगे, कम से कम एक इंच की दूरी पर होनी चाहिए। इसके अलावा, आग्नेय और नैऋत्य कोणों में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी का पिछला हिस्सा दक्षिण दिशा में और दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी के कमरे का दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे धन और समृद्धि आती है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि उत्तर दिशा में दरवाजे के सामने तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी को थोड़ा हटाकर रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। तिजोरी वाले कमरे में रोशनी और वेंटिलेशन का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व या उत्तर दिशा में ऊपर की तरफ एक छोटी खिड़की होना शुभ माना जाता है।

    आप अगर जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं चाहते, तो ब्रह्म मुहूर्त और शाम के समय कभी भी पैसों का लेन-देन न करें, इससे आपके जीवन में पैसों की कमी नहीं होगी। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी की कृपा ब्रह्म मुहूर्त और शाम के समय अपने भक्तों पर बरसती है, इसलिए जब आप इन दोनों समय में पैसे किसी को देते हैं, तो आपको धन की कमी हो सकती है लेकिन अगर किसी जरुरतमंद की मदद की बात हो, तो आप धन दे सकते हैं।

    कई लोग पैसों को बढ़ाने के लिए पर्स में मोर का पंख रख लेते हैं, जबकि मोर का पंख कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। मोर के पंख को पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है क्योंकि मोर के पंख को किसी बंद जगह पर नहीं रखना चाहिए। मोर के पंख को हमेशा खुली जगह पर ही रखें। मोर के पंख को पर्स में रखने से धन हानि होती है।

    आप अगर अपने पैसे बढ़ाना चाहते हैं, तो गुरुवार और शुक्रवार के दिन तिजोरी की पूजा जरूर करें। इससे आपकी तिजोरी में पैसे बढ़ते जाते हैं और फिर्जूल खर्च रूकता है। आपको तिजोरी पर स्वास्तिक का निशान भी जरूर बनाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। गुरुवार का दिन विष्णु जी का माना जाता है और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर बरसती है।

    Post Views: 390

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआइए जानते है मेडिकल सिंबल और सांप का क्या हैं कनेक्शन, क्यों छड़ी पर लिपटे होते हैं ये दो सांप…
    Next Article बड़ी खुशखबरी 17,18,19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, जानें क्यों क्या कुछ है खास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?