उत्तर प्रदेश:– प्रयागराज जिले में भव्य महाकुंभ का आयोजन जारी है। करोडों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में संतों की भी भारी भीड़ पहुंची हुई है। ऐसे में हाल ही में एयरोस्पेस इंजीनियर से संन्यासी बने अभय सिंह उर्फ IITian बाबा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। हालांकि, अब उनसे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, IITian बाबा अभय सिंह को जूना अखाड़ा शिविर से बाहर निकाल दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है इस घटना के पीछे की वजह।
क्यों हुई IITian बाबा पर कार्रवाई?
जानकारी के मुताबिक, अभय सिंह उर्फ आईआईटियन बाबा को अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में जूना अखाड़ा शिविर से निष्कासित किया गया है। उनपर ये कार्रवाई शनिवार की देर रात की गई है।
