Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना, Old Pension पर अपना फैसला वापस लेगी सरकार…
    समाचार

    सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना, Old Pension पर अपना फैसला वापस लेगी सरकार…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना है. राजस्‍थान, पंजाब, ह‍िमाचल प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और झारखंड सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के बाद केंद्र सरकार को सूच‍ित क‍िया गया है. साथ ही इन राज्‍य सरकारों ने एनपीएस (NPS) का पैसा केंद्र से वापस मांगा है. लेकिन मोदी सरकार ने इस पैसे को देने से इंकार कर द‍िया है. राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार राज्‍य विधानसभा चुनाव से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी है.

    :पुरानी पेंशन का मुद्दा राजस्थान के अलावा दूसरे चुनावी राज्यों में भी विस चुनाव से पहले महत्‍वपूर्ण हो गया है. राजस्थान सरकार की तरफ से अप्रैल 2022 में ओपीएस को बहाल किया गया था. इसके बाद बाकी राज्‍यों में ओपीएस (OPS) को लागू क‍िया गया. कई राज्यों में कर्मचारी संगठनों ने संबंध‍ित सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है. हालांक‍ि केंद्र सरकार ने एनपीएस पर विचार करने से साफ इनकार किया था. लेकिन एक समिति बनाकर नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) को कर्मचारियों के अनुकूल बनाने पर विचार क‍िया जा रहा है.

    ब्याज जोड़कर कुल 40,157 करोड़ रुपये हुआ

    आपको बता दें राष्‍ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के तहत कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन और महंगाई भत्ते का 10 प्रत‍िशत राज्य सरकार की तरफ से जमा किया जाता है. राजस्थान में ओपीएस के 5,24,72 ओपीएस अकाउंट हैं. इनमें सरकार की तरफ से 14,171 करोड़ और कर्मचारियों की तरफ से 14,167 करोड़ रुपये जमा क‍िए गए. ब्याज जोड़कर यह पैसा 40,157 करोड़ रुपये होता है. राज्य सरकार की तरफ से 19 मई 2022 को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया क‍ि कर्मचारियों को एनपीएस के अंशदान को ब्याज समेत राज्य सरकार को लौटाना होगा.

    केंद्र सरकार की आपत्तियों से बचा जा सकेगा
    अब जब केंद्र ने इससे साफ इंकार कर द‍िया है तो राज्य सरकार नोटिफिकेशन में बदलाव करने का प्‍लान कर रही है. इससे केंद्र सरकार से आने वाली आपत्तियों से बचा जा सकेगा. वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह पैसा कर्मचारियों का है, इसलिए राज्य सरकार उसे अपने राजस्व में नहीं दिखा सकती है. इसके बजाय, सरकार पीएफआरडीए (PFRDA) से 14000 करोड़ रुपये के अंशदान को एनपीएस में जमा करने की मांग करेगी. सरकार कर्मचारियों की तरफ से द‍िए गए अंशदान को जीपीएफ में जमा कराएगी, ज‍िसे 2021 में शुरू किया गया था.

    जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए 5.24 लाख कर्मचारियों में से 3554 एक साल पहले रिटायर हो चुके हैं. ऐसे कर्मचार‍ियों को पेंशन का फायदा नहीं मिल पाया है. केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही साफ क‍िया जा चुका है क‍ि एनपीएस में जमा पैसे को राज्य सरकारों को वापस नहीं क‍िया जाएगा.

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना की बढ़ी रफ्तार,देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11692 नए मामले, संक्रमण से 28 की मौत…
    Next Article चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…

    April 3, 2026

    वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…

    April 3, 2026

    अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…

    April 3, 2026

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?