Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिव्यांग कर्मचारी की अहम भूमिका,चुनाव आयोग की अनोखी पहल, महिला कर्मचारियों को सौंपी इतने मतदान केंद्रों की बाग डोर…
    व्यापार

    दिव्यांग कर्मचारी की अहम भूमिका,चुनाव आयोग की अनोखी पहल, महिला कर्मचारियों को सौंपी इतने मतदान केंद्रों की बाग डोर…

    By Tv 36 HindustanMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव का हरियाणा में 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा 96 मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 71 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 45 हजार 576 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही 24 हजार 39 कंट्रोल यूनिट तथा 26 हजार 40 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

    दिए गए वोट को देख सकते मतदाता
    वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 20 हजार 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19 हजार 812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।44 स्थानों पर 91 मतगणना केंद्र
    प्रदेश में कुल 44 स्थानों पर 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में कुल दो करोड़ 76 हजार 768 पंजीकृत मतदाता हैं। प्रदेश में कुल दो लाख 63 हजार 887 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

    नारायणगढ़ में घट गए मतदाता
    हरियाणा में पिछले चार महीने में साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में नारायणगढ़ हलका इकलौता है, जहां मतदाता घट गए। अंबाला संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी के विधानसभा क्षेत्र में 719 मतदाता कम हुए हैं।

    हाई कोर्ट के एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक हेमंत कुमार ने बताया कि अंबाला लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाले कुल नौ विधानसभा हलकों में कुल 25 हजार 232 मतदाता बढ़े हैं। जनवरी में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नारायणगढ हलके में कुल मतदाता एक लाख 92 हजार 887 थे, जिनमें एक लाख एक हजार 553 पुरुष मतदाता, जबकि महिला मतदाता 90 हजार 91 एवं आठ ट्रांसजेंडर मतदाता थे।

    ट्रांसजेंडर भी डालेंगे वोट
    दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1155 थी जबकि ओवरसीज मतदाता चार एवं 1235 सर्विस मतदाता थे। वहीं, विगत छह मई को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नारायणगढ़ हलके में कुल एक लाख 92 हजार 168 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 924 पुरुष मतदाता, जबकि महिला मतदाता 90 हजार 23 एवं 10 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

    होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी
    होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी प्रदेश में 85 वर्ष की आयु से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए घर से ही वोट डालने का प्रविधान किया गया है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी 12 डी फार्म भरवाकर मतदाता की सहमति प्राप्त करते हैं। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 9024 फार्म 12 डी को स्वीकृति प्रदान की है। इस तरह होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

    467 ट्रांसजेंडर मतदाता
    दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1184 है, जबकि ओवरसीज मतदाता चार एवं 1211 सर्विस मतदाता हैं। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में कुल दो करोड़ एक लाख 87 हजार 91 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष मतदाता, जबकि 94 लाख 23 हजार 956 महिला मतदाता हैं।

    Post Views: 370

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनता के बीच जनता के साथ दिल्ली मेट्रो की यात्रा मे दिखाई दिए राहुल गांधी जनता से की ये रोमांचक बातें…
    Next Article अगर आपके बच्चे को भी आता है ज्यादा गुस्सा, तो जानिए कही वो एडीएचडी से पीड़ित तो नहीं,तो जाने ये उपाय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साहित्य जगत में शोक हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…

    December 23, 2025

    85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन: सांसद…

    December 23, 2025

    अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तुरंत लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि इस दिन…

    December 23, 2025

    भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे बिलासपुर आईजी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

    December 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साहित्य जगत में शोक हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन…
    • 85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन: सांसद…
    • अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तुरंत लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि इस दिन…
    • भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे बिलासपुर आईजी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…
    • सरकारी के बजाय निजी अस्पताल भेजे जाने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?