शासकीय प्राथमिक शाला आमापाली एवं आंगनबाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय में बालवाड़ी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलकेजा के नोडल प्राचार्य एम आर श्रीवास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलकेजा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र को पूजन कर श्रीफल अर्पित किया गया, एवं समस्त अतिथियों का स्वागत तिलक एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया किया उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन माध्यमिक शाला आमापाली के मुख्यमंत्री गौरव अलंकृत वरिष्ट शिक्षक मुकुंद उपाध्याय द्वारा किया गया एवं उन्होंने सासन के योजनानुरू बालवाड़ी खोलने की शासन की मशा को विस्तार से व्याख्या कर बताया।कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुंगा पात्रे, प्राथमिक शाला आमापाली के संस्था प्रमुख वृन्दा कंवर,मा शाला आमापाली संस्था प्रमुख ओमप्रकाश पारिक द्वारा जानकारी प्रदान किया गया, मुख्य अतिथि प्राचार्य द्वारा विस्तार पूर्वक बालवाड़ी योजना के महत्व एवं उपयोगिता पर अपना विचार व्यक्त किए बालवाड़ी में आगन्तुक बच्चों को मुकुंद उपाध्याय, वृंदा कंवर द्वारा समस्त बच्चों को बिस्किट, टाफी, प्रसाद देते हुये प्रतिदिन बच्चो को शाला आने का आग्रह किया ।

कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक शिक्षिका देवेश्वरी खंडेल माया मोदी मनोज लहरे प्रिसिल्ला टोप्पो आंगनबाड़ी सहायिका पूर्णिमा सोनवानी एवं गणमान्य नागरिक महिलाऐं मौजूद उपस्थित थे।