रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
सीएम भूपेश बघेल खुद ही कैबिनेट में लिए हुए फैसलों को लेकर ब्रीफिंग की। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे। साथ ही मंत्री प्रेमसाय टेकाम, मंत्री कवासी लखमा भी सीएम के साथ मौजूद रहे।
भूपेश कैबिनेट में बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। इस भर्ती के तहत 6 हजार 285 सहायक शिक्षक, 5 हजार 772 शिक्षक और 432 पद व्याख्याता के भरे जाएंगे।
शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया है।
वही किसानों को 3 लाख तक जीरो फीसदी की दर पर ब्याज दिया जाएगा। यह निर्णय सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। सोलर पॉवर से बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। यहां देखिए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय