Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपने में लोग चले जाते हैं ऐसी जगह जहां पहले कहीं देखा ही नहीं, यह है वजह……
    News

    सपने में लोग चले जाते हैं ऐसी जगह जहां पहले कहीं देखा ही नहीं, यह है वजह……

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सपने इंसानों के लिए एक नायाब अनुभव हैं. सपना देखने वाला इंसान नींद में किसी दूसरी ही दुनिया में होता है. ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि इंसान सपने में वही चीजें देखता है जिसके बारे में वो सोचता है. लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आपकी समझ से परे होते हैं. जैसे सपने में किसी ऐसी जगह चले जाना जिसे आपने इससे पहले कभी देखा ही नहीं. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

    इंसानों को सपना आता क्यों हैद ओरेकल ऑफ नाइट: द हिस्ट्री ऑफ साइंस ऑफ ड्रीम्स के लेखक और न्यूरोसाइंटिस्ट सिद्धार्थ रिबेइरो मानते हैं कि इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे सपने ना आते हों. हां, ये जरूर है कि कुछ लोगों को अपना सपना याद रहता है और कुछ लोग इसे भूल जाते हैं. वहीं इंसानों को सपना आने के बारे में रिबेइरो का कहना है कि ऐसा नींद की रैपिड आई मूवमेंट यानी रेम स्लीप के दौरान होता है.

    अनजान जगह कैसे पहुंच जाते हैं हमये जानने से पहले हमें ये जानना होगा कि आखिर नींद में सपने आकार कैसे लेते हैं. उनकी छवियां हमारे सामने बनती हैं उसके पीछे के कारण क्या हैं. दरअसल, विज्ञान मानता है कि सपनों की पूरी कहानी हमारी यादों की शृंखलाओं की विद्युत सक्रियता पर आधारित होती है जो रेम नींद की दौरान जुड़ती हैं और फिर मिल कर एक सपना बनाती हैं. ये सपना हमारी प्री फ्रंटल कोर्टेक्स में चल रहा होता है. इस दौरान हम बहुत कुछ देख रहे होते हैं और उसका हिस्सा बन रहे होते हैं. अब जानते हैं कि हम अनजान जगह पर कैसे पहुंच जाते हैं.हमने आपको ऊपर बताया कि आपका सपना बनता कैसे है.

    इसी तरह से जब आप अपने सपने में किसी ऐसी जगह पर पहुंच जाते हैं जिसके बारे में आप जानते ही नहीं तो इसके पीछे आपकी कल्पना काम करती है. सपने हमारे वर्तमान जीवन का ही हिस्सा होते हैं. उनका निर्माण आपके देखने, सुनने, महसूस करने और सोचने के आधार पर होता है. कई बार इन सभी का मिश्रण इस तरह से आपके सामने होता है कि आप समझ ही नहीं पाते. इसे आसान भाषा में कहें तो आपने दिन में कोई फिल्म देखी उसमें कई दृश्य थे. जैसे रेगिस्तान, बर्फ से ढकी पहाड़ी, घना जंगल और तेज बहती नदियां.

    अब आपके दिमाग में कुछ ही घंटों में कई दृश्य घर कर गए. ऐसे में सोने के बाद जब आपके सपनों का निर्माण हुआ तो उसमें ये दृश्य एक दूसरे के साथ मिल कर एक नई जगह का निर्माण कर देते हैं. जैसे एक ऐसा रेगिस्तान जिसमें तेज धारा वाली नदी बह रही है. या फिर एक हर भरे जंगल के बीचों बीच बर्फ से ढका एक अकेला सफेद पहाड़. यानी जो वर्तमान जीवन में वैज्ञानिक आधारों पर संभव नहीं है, सपने में आप उसे भी देख लेते हैं और महसूस भी करते हैं.

    Post Views: 820

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात भर सोने के बाद भी आती है ज्यादा नींद, हो जाएं अलर्ट, कहीं आप इस बड़ी बीमारी की चपेट में तो नहीं…
    Next Article क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से होगा लोगों की नौकरी को खतरा, वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?