
कोरबा :- विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश मे जश्न का माहौल है,भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग तरीके से जीत का जश्न मना रहे है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के विधानसभा रामपुर के गढ़ उपरोड़ा गढ़ मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी के साथ ही लोगों का मुंह मिठा कराकर खुशी का इजहार किया
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नतीजों में भाजपा को पांच में से चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत मिली है और चारों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

इस जश्न में अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा गढ़ उपरोड़ा गढ़ धनसिंह कंवर गढ़ मंडल अध्यक्ष , हरिशंकर यादव भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष , कृष्णा दास महंत मीडिया प्रभारी गढ़ मंडल , उस्मान खान , अमरसिंह सियाराम रामकुमार महामंत्री युवा मोर्चा, बलराम यादव महामंत्री युवा मोर्चा, संतोष देवांगन , सोधन देवांगन , विजय कुमार देवांगन , सुखराम मंझवार , कमल सिंह ,संतोष तंवर , सुखु, समुन्दर एफव , सूर्यकांत कोरी , जागेश्वर कंवर संजय यादव , फूलसिंह , वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
