Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिन्दू धर्म मे लोगो को जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्त कराती है,ये चार धाम यात्रा…
    ज्योतिष

    हिन्दू धर्म मे लोगो को जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्त कराती है,ये चार धाम यात्रा…

    By Tv 36 HindustanApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हिन्दू धर्म में चारधाम यात्रा का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। अधिकतर लोगों को यह सपना होता है कि वह जीवन में एक बार चार धाम यात्रा जरूर करें। हिंदू धर्म में दो तरह की चार धाम यात्रा का वर्णन किया गया है। जिनमें से एक है बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा और दूसरी बद्रीनाथ, जगन्नाथ, रामेश्वर और द्वारका धाम की यात्रा। ऐसे में आज हम आपको बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा का महत्व बताने जा रहे हैं।

    शास्त्रों के अनुसार, चार धाम की यात्रा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही वह व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्त हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को दोबारा मृत्यु लोक में जन्म नहीं लेना पड़ता और वह मोक्ष को प्राप्त करता है।

    केदारनाथ मंदिर भारत की उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा करवाया गया था। केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित है और मान्यता है कि यहां भगवान शिव विश्राम करते हैं। यहां दो पर्वत है, जिन्हें नर और नारायण के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद ही बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने चाहिए। तभी व्यक्ति को यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    यमुनोत्री, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पश्चिमी गढ़वाल हिमालय में स्थित है। यह उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है। यमुना नदी भी पवित्र नदियों में से एक हैं। हिंदू धर्म में यमुना को भगवान सूर्य की पुत्री और यम देवता की बहन के रूप में जाना जाता है। इस पवित्र स्थल की यात्रा के बिना चार धाम यात्रा अधूरी मानी जाती है।

    गंगोत्री, गंगा नदी का उद्गम स्थल है। उत्तराखंड के गढ़वाल में गंगोत्री हिमनद से गंगा नदी निकलती है। गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना गया है, क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार, गंगा जी का पृथ्वी पर आगमन समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए हुआ था। ऐसे में गंगोत्री भी चार धाम यात्रा का एक जरूरी पड़ाव है। इस धाम को लेकर यह मान्यता प्रचलित है कि जो भी व्यक्ति अपनी चार धाम यात्रा में यहां के दर्शन करता है, उसके समस्त नष्ट हो जाते हैं।

    उत्तराखंड राज्य में स्थित बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे बद्रीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु 6 महीने विश्राम करते हैं। इस मंदिर की स्थापना ऋषि आदि शंकराचार्य ने की थी। कई मान्यताओं के अनुसार, बद्रीनाथ को आठवां बैकुंठ भी कहा गया है।

    Post Views: 1,885

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए ये वजह 19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें…
    Next Article CM साय का बड़ा बयान, दूर-दूर तक नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार, “नारी न्याय योजना” के नाम पर फार्म भरवा कर ऐसे ठग रही कांग्रेस पार्टी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…

    March 19, 2026

    तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…

    March 19, 2026

    सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…

    March 19, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…
    • तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…
    • सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…
    • प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • आज का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?