रीवा:– मऊगंज जिला गठन करने को लेकर राजस्व विभाग ने रविवार शाम आदेश जारी कर दिए है। नए जिले में पहली महिला कलेक्टर सोनिया मीणा को बनाया गया है। तो वहीं, पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग के आदेश भी सरकार ने कर दिए हैं।
कौन है IAS सोनिया मीणा
रीवा के अलग होकर बने जिले मऊगंज की पहली कलेक्टर सोनिया मीणा होंगी। सोनिया 2013 बैच की आईएएस है। सोनिया ने यूपीएससी में 36वीं रैंक हासिल की थी। सोनिया मीणा को एमपी कैडर मिला था। बता दें कि सोनिया मीणा 2017 में खनन माफिया पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में आई थीं। सोनिया उस समय छतरपुर जिले के राजगनर में एसडीएम थी, और उन्होंने खनन माफिया अर्जुन सिंह पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद उन्हें कई धमकियां भी मिली थीं।
वीरेंद्र जैन होंगे मऊगंज के पहले एसपी
आईपीएस वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले का पहला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वीरेंद्र जैन छिंदवाड़ा में सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल में पदस्थ हैं। गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर उन्हें मऊगंज एसपी बनाया है।
