
*रायपुर*। होली के दिन शुरू हुए विवाद ने दूसरे दिन भी साथ नहीं छोड़ा हालात यहां तक बढ़ गए कि दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। चाकू और तलवार से हमले होने लगे। दोनों पक्ष के लोगों को चोटे आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ बलवा और हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह घटना खमतराई इलाके के डीएम टावर में हुई है। बीती रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि दोनों पक्षों ने चाकू निकाल लिया, हाथ में तलवार लहराते हुए एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर खूब हमले किए। एक पक्ष के प्रिंस परमार, विवेक सिंह और विक्रम देवांगन को गंभीर चोटें आई हैं। तो दूसरे पक्ष से सुनील साहनी, दीपक साहनी, मोहम्मद आरिफ, परवेज और बबलू खान भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।