
रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,
सरगुजा/सीतापुर शासकीय श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में छात्र-छात्राओ को उत्तर पुस्तिका के कमी को लेकर आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा था l जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता गुप्ता सदस्य मनीष गुप्ता, छात्र अभिभावक उपेंद्र गुप्ता आज दिनांक 20 अप्रैल 2022 को संत गहीरा गुरु विश्वविद्याल अंबिकापुर के परीक्षा विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार चौरे सर से मुलाकात कर छात्रों की समस्या को रखा और तत्काल उसका निदान करने की बात की जिससे डिप्टी रजिस्ट्रार जी द्वारा 20000 उत्तर पुस्तिका तत्काल सीतापुर महाविद्यालय भेजा गया ,और आगे भी कोई समस्या ना हो इसका आश्वासन दिया गया।*सीतापुर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में, डिप्टी रजिस्ट्रार के द्वारा तत्काल 20000 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराया गया।