Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 14 राज्यों के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के पार
    शीर्ष आलेख

    14 राज्यों के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के पार

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ।14 राज्यों के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के पार चली गई है। वहीं, 59 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। कई जिले ऐसे भी हैं जहां बीते सप्ताह 40 फीसदी से भी अधिक नमूने पॉजिटिव मिले हैं।यही वजह है कि एक दिन पहले नई दिल्ली स्थित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने संक्रमण प्रसार रोकने के लिए भीड़ में मास्क अनिवार्य करने की सलाह दी।राज्यों के साथ जिला वार संक्रमण स्थिति साझा करते हुए सरकार की रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 88 जिले चपेट में है।

    हालांकि, अभी भी 500 से ज्यादा जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से नीचे है, जो कि वैश्विक मानकों के मुताबिक नियंत्रित स्थिति मानी जा सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों के जिलों में संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि यहां सुपर स्प्रेडर को रोकना बहुत जरूरी है।दिल्ली के लिए ठोस उपचार अपनाने की सलाह18 से 24 मार्च के बीच पॉजिटिव मिले नमूनों की जिलेवार रिपोर्ट के मुताबिक पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 में से तीन जिलों में संक्रमण 10 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन चार जिलों में यह पांच से 10 फीसदी के बीच है।

    दिल्ली के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल ठोस उपाय करने की सलाह दी है।नए म्यूटेशन के दम पर बढ़ रहा कोरोनाविश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। मौजूदा समय में, कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके पीछे वायरस का वह नया म्यूटेशन है, जिसकी पहचान अब तक 14 से भी अधिक देशों में हुई है। भारतीय अस्पतालों में अभी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन यह स्थिति कब तक बनी रहती है इसके बारे में कहा नहीं जा सकता।

    यह वक्त संभलने का है, क्योंकि कोविड सतर्कता नियम का पालन करने से ही संक्रमण की चेन को रोका जा सकता है।5 महीने में 10 गुना बढ़ा कोरोना, 149 दिन बाद 24 घंटे में 1,890 मरीजतीसरी लहर के बाद पांच महीने में पहली बार कोरोना संक्रमण में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। 149 दिन बाद देश में कोरोना के 1,890 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,433 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में कुल छह मरीजों की मौत हुई है।

    इससे पहले बीते 23 मार्च को कोरोना के 1,133 नए मामले दर्ज किए गए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 1.56 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर बढ़कर 1.29 फीसदी तक पहुंच गई है। नए मामलों की तुलना में अब स्वस्थ होने की दर भी कम होने लगी है। बीते दिन 1,890 नए मामलों की तुलना में 1,051 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
    Next Article मराठी सिनेमा में अपनी धाक जमाने को तैयार हैं रोहित शेट्टी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?