Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में की छापेमारी, रायपुर से दो गिरफ्तार
    छत्तीसगढ

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में की छापेमारी, रायपुर से दो गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanSeptember 25, 2022Updated:September 25, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में छापेमार कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने दिल्ली में रजिस्टर्ड अपराधो के चलते रायपुर के सरस्वती नगर औऱ कोटा क्षेत्र से दो आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया।

    इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की जो इस प्रकार है।

    ऑपरेशन मेघ चक्र की कार्रवाई में बाल यौन शोषण सामग्री(CSAM) को डाउनलोड करने/प्रसारण करने से संबंधित दो मामलों में 21 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 59 स्थानों पर छापेमरी की गई।

    इस छापेमारी में 50 से ज्यादा संदिग्धों के पास से लेपटॉप, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित औऱ भी कई सामान बरामद किये गए।

    एक श्रमसाध्य(painstaking) एवं सावधानीपूर्वक (meticulous) आपरेशन मेघचक्र नाम से कार्यवाई करते हुए, सीबीआई ने सीएसएएम (बाल यौन शोषण सामग्री) को डाउनलोड करने/प्रसारण करने से संबंधित दो मामलों में 21 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 स्थानों पर आज राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक तलाशी ली जिनमे फतेहाबाद (हरियाणा); देहरादून (उत्तराखंड); कच्छ (गुजरात); गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश); मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल); मुंबई, पुणे, नासिक, ठाणे, नांदेड़, सोलापुर, कोल्हापुर और नागपुर (महाराष्ट्र); रांची (झारखंड); चित्तूर (आंध्र प्रदेश); कृष्णा (आंध्र प्रदेश); राम नगर (कर्नाटक); कोलार (कर्नाटक); फरीदाबाद (हरियाणा); हाथरस (उत्तर प्रदेश); बेंगलुरु; कोडगु; रायपुर (छ.ग.); नई दिल्ली; चेलक्कारा (केरल); डिंडीगुल (मदुरै); गुरदासपुर और होशियारपुर (पंजाब); चेन्नई; धनबाद; राजकोट; गोवा; हैदराबाद; अजमेर; जयपुर; कुड्डालोर (तमिलनाडु); मल्लापुरम (केरल); लुनवाड़ा (गुजरात); गोधरा (गुजरात); गुवाहाटी; धीमाजी (असम); ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश); बर्धमान (पश्चिम बंगाल); महाराजगंज (उत्तर प्रदेश); सारण (बिहार); भागलपुर (बिहार); अगरतला (त्रिपुरा); मंडी (हिमाचल प्रदेश) आदि शामिल हैं ।

    READ MORE :Neha Kakkar v/s Falguni Pathak : ऑरिजिनल की मासूमियत को कर दिया बर्बाद, मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, फाल्गुनी पाठक ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमिक्स पर कहा..

    सीबीआई ने इंटरपोल की बच्चों के विरुद्ध अपराध इकाई (Crime Against Children Unit – CAC), सिंगापुर से प्राप्त सूचना, जो कि न्यूजीलैंड पुलिस से संबंधित देश के साथ साझा करने के लिए प्राप्त हुई थी, के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो मामले दर्ज किए। यह आरोप है कि क्लाउड बेस्ड स्टोरेज(cloud-based storage) का उपयोग कर कई भारतीय नागरिक, बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के प्रसारण/ डाउनलोड / भेजने में शामिल थे। न्यूजीलैंड के कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों (Law Enforcement Authorities) से इंटरपोल में प्राप्त उक्त सूचना को सीबीआई द्वारा विश्लेषित एवं व्यवस्थित किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई तथा आगे के प्रसारण को बाधित करने हेतु पहचाना गया। आज की कार्रवाई ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री के विरुद्ध पिछले वर्ष सीबीआई द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन (ऑपरेशन कार्बन) के बाद की गई है।

    तलाशी के दौरान 50 से अधिक संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। साइबर फोरेंसिक उपकरणों का उपयोग कर इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़ी मात्रा में सीएसएएम (बाल यौन शोषण सामग्री) होने की सूचना मिली।

    संदिग्धों से उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मिले सीएसएएम (बाल यौन शोषण सामग्री) के संबंध में पूछताछ की जा रही है ताकि बाल पीड़ितों और शोषण करने वालों की पहचान की जा सके।

    ऑपरेशन मेघचक्र हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े ऑनलाइन बाल यौन शोषण के मामलों की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सीबीआई के नेतृत्व वाले वैश्विक अभियानों में से एक है जिनमे पीड़ितों, आरोपियों, संदिग्धों, अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रराधिकारों में स्थित साजिशकर्ताओं के साथ साइबर सक्षम वित्तीय अपराधों के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित कानून प्रवर्तन प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।

    ऑपरेशन मेघचक्र भारत के भीतर विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी एकत्र करने, वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जुड़ने एवं ऑनलाइन बाल यौन शोषण तथा इस तरह की संगठित साइबर आपराधिक गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए इंटरपोल चैनलों के माध्यम से निकटता से समन्वय करने का प्रयास करता है। इस तरह के साइबर क्राइम नेटवर्क को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने हेतु इंटरपोल और विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गईं।

    Post Views: 0

    Cbl Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात अचानक शुरू हुई चेकिंग,चौक चौराहों पर खंगालने लगी पुलिस गाड़ियों के रिकार्ड और सामान,एसपी खुद निकले मातहतों के संग
    Next Article कुलाध्यक्ष उप राष्ट्रपति धनखड़ से कुलपति प्रो के जी सुरेश भेंट कर पत्रकारिता विश्वविद्यालय गतिविधियों की दी जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?