Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा- छत्तीसगढ़ में भय का माहौल न बनाएं…
    समाचार

    शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा- छत्तीसगढ़ में भय का माहौल न बनाएं…

    By Tv 36 HindustanMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली

    केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार छापेमारी के बीच मंगलवार को राज्य सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा कि छत्तीसगढ़ में भय का माहौल नहीं बनाएं। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस ए अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि जब आप इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो एक वास्तविक कारण भी संदिग्ध हो जाता है। इसलिए भय का माहौल नहीं बनाया जाए। ईडी छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ की कथित आबकारी गड़बड़ी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    बकारी अधिकारियों, कारोबारियों और शराब ठेकेदारों से इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। एक कारोबारी ने कोर्ट में कहा है कि ईडी अफसर उस पर सीएम भूपेश बघेल का नाम लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसकी सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की आेर से पैरवी करते हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी बौखला गई है। आबकारी अधिकारियों को धमकाया जा रहा है।

    कोर्ट में अधिवक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आबकारी अफसरों ने शिकायत की है कि ईडी वाले उन्हें और परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी की धमकी दे रहे हैं और मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।अधिकारियों ने यह भी कहा कि ऐसे में वे विभाग में काम नहीं करेंगे।

    सिब्बल ने कहा कि यह चौंकाने वाली स्थिति है। चुनाव आ रहे हैं, इसलिए यह हो रहा है। उधर, ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि एजेंसी राज्य में एक घोटाले की जांच कर रही है। इस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि भय का माहौल नहीं बनाया जाए।

    आबकारी मामले में ईडी के कार्रवाई के खिलाफ और अंतरिम जमानत के लिए कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई 29 मई तक बढ़ गई है। अनवर की ओर से वकील मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ अग्रवाल ने पैरवी की। कारोबारी अनवर की पत्नी समेत कुछ और लोगों ने भी सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर कर अंतरिम राहत मांगी है।

    इधर, ईडी के दो संयुक्त निदेशक सोमवार को रायपुर पहुंचे है। इसमें 2006 बैच के आईपीएस अभिषेक गोयल हैं। चर्चा है कि कोल परिवहन केस में अब ईडी कुछ और लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर सकती है। इसके अलावा कथित आबकारी गड़बड़ी में कुछ और लोगों की जल्द गिरफ्तारी की चर्चा है। ईडी ने आधा दर्जन लोगांे को समंस जारी कर बुधवार-गुरुवार को बुलाया है। इनमें जिलों में पदस्थ कुछ आबकारी अधिकारी तथा इसी कैडर के अफसर हैं। मंगलवार को ईडी ने रजिस्ट्री विभाग से कुछ और जमीनों का ब्योरा मांगा है।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदूल्हा दुल्हन ने सोशल मीडिया पर वायरल किया सुहागरात का ऐसा वीडियो, जिसे देख….
    Next Article अतीक-अशरफ को मारने वाले शूटरों का होगा लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट ,होगा बड़ा खुलासा?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?