कोरबा/ प्रार्थी मुकेश अहिरवार पिता सरजू प्रसाद उम्र 45 साल निवासी अग्रवाल कॉम्प्लेक्स एक्सिस के पास कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम कंपनी लि० की ओएलटी मशीन नेटवर्क सुविधा को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए स्थान पथर्रीपारा इंदिरा चौक सीएसईबी कालोनी में स्थापित किया गया था।
साईट पर गया तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ओडीसी मशीन का दरवाजा तोडकर कॉपर एवं एल्युमिनियम का केबल कीमती लगभग 45000/- रूपये एवं ओडीसी उपकरण को तोड़कर क्षति पहुंचाया गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रामपुर में अपराध कमांक 782/2022 धारा 379 भादवि कायम किया गया। विवेचना दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला की राहुल डिक्सेना नामक युवक जियो कंपनी का केबल वायर को चोरी कर जलाकर रखा है। उक्त सूचना के आधार पर आरोपी राहुल डिक्सेना पिता विजय डिक्सेना पथर्रीपारा, के पास से एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में भरा लगभग 10 किलो ताँबे का तार मुताबिक जप्ती पत्रक में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को अपराध धारा 379 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।