नई दिल्ली: समिति ने भारत सरकार द्वारा मामले की कानूनी, संस्थागत और समयबद्ध जांच की भी सिफारिश की है।
कमेटी ने महुआ के दर्शन हीरानंदानी से नकद लेन-देन के मनी ट्रेल की भारत सरकार से जांच की सिफारिश की।
2 नवंबर की बैठक के दौरान कमेटी के सभापति द्वारा महुआ से पूछे गए सवाल को तोड़-मरोड़ कर पेश करने, जनता की भावनाएं भड़काने तथा सभापति और अन्य सदस्यों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए बसपा सांसद दानिश अली के व्यवहार की कमेटी ने निंदा की है।
