नई दिल्ली:- सातों चरणों के लिए हुए लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैलियों, रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करने के मामले में रिकॉर्ड बना दिया. पीएम मोदी ने 206 सार्वजनिक कार्यक्रम अटेंड किए. बीजेपी के फायरब्रांड नेता, स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ताबड़तोड़ प्रचार किया. योगी ने 150 से अधिक रैलियां की खासकर यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए उन्होंने आक्रामक अभियान चलाया. वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खरगे ने 100 से अधिक रैलियां और 20 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ 50 से अधिक साक्षात्कार दिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुल 101 चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया जिसमें 94 रैलियां और 7 रोड शो थे. लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने 107 रैलियां, रोड शो, संवाद और न्याय सम्मेलन, न्याय मंच जैसे कार्यक्रम किए. वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 5 जनसभाएं और 3 रोड शो किए.
