भले ही 4 जून को शेयर बाजार लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. भले ही महीने के आखिरी कारोबारी दिन स्टॉक मार्केट में मामूली गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन ओवरऑल जून के महीने में शेयर बाजार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. जहां सेंसेक्स 73 हजार अंकों के लेवल से 79 हजार लेवल के अंकों को पार कर गया.
वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 24 हजार अंकों को पार कर नया रिकॉर्ड कायम किया. खास बात तो ये है कि जून के महीने में शेयर बाजार निवेशकों को 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.अगर बात देश की टॉप 10 कंपनियों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज को जून के महीने में सबसे ज्यादा फायदा होता हुआ दिखाई दिया. इन 10 कंपनियों में वैसे दो ही कंपनियों के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं 2 कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके मार्केट कैप में गिरावट भी देखी गई.
आइए शेयर बाजार के आंकड़ों की जुबां में समझने की कोशिश करते हैें कि आखिर जून के महीने में स्टॉक मार्केट ने कैसे रिकॉर्ड कायम किया और देश की टॉप 10 कंपनियों की हैसियत में बढ़ोतरी देखने को मिली.सेंसेक्स और निफ्टी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्नसेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. जहां सेंसेक्स ने 6.85 फीसदी की कमाई कराई, वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 6.56 फीसदी का इजाफा देखने को मिला.जून के महीने में सेंसेक्स में 5,071.42 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली. 31 मई को जहां सेंसेक्स 73,961.31 अंकों पर था, जो वहीं 28 जून को 79,032.73 अंकों पर बंद हुआ.
निफ्टी में समान अवधि के दौरान 1,479.9 अंकों का इजाफा देखने को मिला. 31 मई को निफ्टी 22,530.70 अंकों पर देखने को मिला था. वहीं 28 जून को 24,010.60 अंकों के साथ बंद हुआ.अगर बात निवेशकों की करें तो बीएसई के मार्केट कैप में जून के महीने में 27,11,862.49 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. 31 मई को बीएसई का एमकैप 4,12,12,881.14 करोड़ रुपए था जो जून के आखिरी कारोबारी दिन 28 जून को 4,39,24,743.63 करोड़ रुपए पर आ गया.
10 में से 8 कंपनियों ने की जमकर कमाईरिलायंस इंडस्ट्रीज के शयरों में जून के महीने में 9.52 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप में 1,84,234.08 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 21,18,951.20 करोड़ रुपए पर बंद हुआ. जबकि 31 मई को कंपनी का मार्केट कैप 19,34,717.12 करोड़ रुपए पर था.टीसीएस की बात करें तो शेयर में 6.41 फीसदी का इजाफा हुआ है. कंपनी के मार्केट कैप में 85,187.88 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसकी वजह से शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 14,12,845.09 करोड़ रुपए पर आ चुका है. जबकि 31 मई को कंपनी का मार्केट कैप 13,27,657.21 करोड़ रुपए था.
एचडीएफसी बैंक के शेयर में जून के महीने में 10 फीसदी का इजाफा देखा गया है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप में 1,16,781.58 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 12,80,865.43 करोड़ रुपए हैत्र 31 मई को 11,64,083.85 करोड़ रुपए था.आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में जून में 7.15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जिसकी वजह से बैंक के मार्केट कैप में 56,972.17 का इजाफा हुआ. वैसे शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 8,44,201.88 करोड़ रुपए पर है. 31 मई को कंपनी का मार्केट कैप 7,87,229.71 करोड़ रुपए था.भारती एयरटेल के शेयर में इस महीने 5.35 फीसदी का इजाफा हुआ है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप में 44,194.95 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है. मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनी का मार्केट कैप 8,22,530.35 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि 31 मई को कंपनी का मार्केट कैप 7,78,335.40 करोड़ रुपए था.एसबीआई के शेयर में वैसे सिर्फ 2.25 फीसदी की ही बढ़ोतरी देखने को मिली और मार्केट कैप में महज 16,733.64 करोड़ रुपए का इजाफा देखा गया
. मौजूदा समय में बैंक का मार्केट कैप 7,57,565.68 करोड़ रुपए है, जबकि 31 मार्च को मार्केट कैप 7,40,832.04 करोड़ रुपए था.आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर में जून के महीने में 11.42 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप में 66,741.82 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने केा मिली है. यही वजह है कंपनी का मार्केट कैप 6,50,602.10 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,83,860.28 करोड़ रुपए हो गया है.देश की बड़ी कंपनियों में शुमार एचयूएल के शेयर में 6.29 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप 34,421.51 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. यही कारण कंपनी का मार्केट कैप 5,47,149.32 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,81,570.83 करोड़ रुपए पर हो गया है.देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के शेयर में जून के महीने में -2.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से मार्केट कैप में 14,958.62 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है.
यही वजह से जून में कंपनी कार मार्केट कैप 6,40,532.52 करोड़ रुपए से 6,25,573.90 करोड़ रुपए पर आ गया.आईटीसी के शेयर में जून के महीने में 0.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट में 1,560.59 करोड़ रुपए कम हो गए. यही वजह है कि 31 मई को कंपनी का मार्केट कैप 5,32,036.41 करोड़ रुपए से कम होकर मौजूदा समय में 5,30,475.82 करोड़ रुपए पर आ गया है.महीने के आखिरी कारोबारी दिन की स्थितिअगर बात महीने के आखिरी कारोबारी दिन की स्थिति की बात करें तो लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 210.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 79,032.73 अंकों पर बंद हुए.
