नई दिल्ली:– मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। आत्मा के कारक सूर्य देव फाल्गुन पूर्णिमा पर राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
आत्मा के कारक सूर्य देव वर्तमान समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 13 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दिन मीन संक्रांति मनाई जाएगी। मीन संक्रांति के दिन से खरमास शुरू होगा। इसके लिए मीन संक्रांति के दिन से सभी प्रकार के शुभ काम पर प्रतिबंध लग जाएगा। मीन राशि में गोचर के दौरान 18 मार्च को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।
वृषभ राशि
आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। निवेश करने से लाभ होगा। आप कारोबार में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें। धन अर्जित करने में आप सफल होंगे। घर के बड़े लोगों का साथ मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं, शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। अटके काम बनेंगे।
कुंभ राशि
सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातक मालामाल होंगे। इस राशि के जातकों को ससुराल या ननिहाल से लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों से धन लाभ होगा। नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकती है। पिता का प्यार और स्नेह मिलेगा। देव दर्शन का प्लान बनेगा। संक्रांति तिथि पर दान-पुण्य अवश्य करें। विद्या ग्रहण में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आत्मबल में वृद्धि होगी।
