सूरज साहू TV36 hindusthan
जिला मुंगेली– मुंगेली जिला के विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हथनी कला में धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी होने लगी है। आज किसानों द्वारा मंडी में धान बेचकर बोहनी किया गया। जिसमे तीन किसानो द्वारा 62.40 क्विंटल धान खरीदी किया गया।आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बेस और छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू द्वारा धान खरीदी केंद्र हथनीकला केन्द्र की पूजा करके बोहनी कर धान खरीदी की शुरुवात किया गया।

जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि संतु सिंह ठाकुर, थानू सिंह ठाकुर , रामचंद्र साहू, हुकुम सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर और गांव के किसान मौजुद रहे। बता दें कि पिछले वर्ष इस केंद्र से धान खरीदी में लाखो का धान का गबन हुआ था । जिसके चलते कलेक्टर राहुल देव द्वारा जिले के सभी केंद्रों में निगरानी के तौर पर सी सी टीवी कैमरा लगवाया गया है। इस वर्ष निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ,जिससे धान खरीदी केंद्रों की गड़बड़ियों को रोका जा सके।