नई दिल्ली:- इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को
मेरे मन में गुस्सा भर गया है…
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,मुझे कोई गाली दे मुझे गुस्सा नहीं आता है, लेकिन आज शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को गाली दी है, जिसने मेरे मन में गुस्सा भर दिया है। क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी। संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग चमड़ी के रंग पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं।”
सैम पित्रोदा ने कहा-
सैम पित्रोदा ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
कांग्रेस ने भी सैम पित्रोदा का बयान माना गलत
हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं।
