नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर पापुलर होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया ने रातों रात स्टार बना दिया। वहीं, कुछ लोगों की सोशल मीडिया पोल खोलकर रख दी है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक युवती खुलेआम अपने बेटे को किस करते हुए नजर आ रही है।इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने छोटे लड़के के साथ नजर आ रही है। इसके बाद लड़का महिला को अपनी गोद में उठा लेता है। इतना ही नहीं जैसे ही महिला गोदी से नीचे उतरती है लड़के को किस करने लगती है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला ने बताया है कि ये लड़का उसका बेटा है।वीडियो शेयर करने वाली रचना के इस्टाग्राम पर 1.3 लाख फॉलोवर्स हैं। वायरल हुई इस पोस्ट के अलावा भी कई ऐसे वीडियो रचना ने शेयर किए हैं, जिनमें वो इसी लड़के साथ रोमांटिक गाने पर एक्ट कर रही हैं। इस लड़के को रचना ने अपना बेटा बताया है।
हालांकि बाद में रचना ने ये बताया कि वो इस लड़के की चाची हैं।रचना के वीडियो के बाद कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई है और महिला आयोग तक से कार्रवाई की मांग की है, तो कुछ यूजर्स ने पोस्ट देखने के बाद रचना की दिल वाले इमोजी भेजें हैं तो कुछ ने रचना से उनकी उम्र के बारे में पूछा है, तो कुछ यूजर्स ने ऐसे पैरेंट्स को जेल भेजने की मांग की है। रचना का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने उस पर चाइल्ड एब्यूज़ का भी आरोप लगाया है।