Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमीर भारतीयों की शादी में सोने-चांदी नहीं बल्कि पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की बढ़ी मांग…
    News

    अमीर भारतीयों की शादी में सोने-चांदी नहीं बल्कि पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की बढ़ी मांग…

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कलड डायमंड भारतीय अमीरों की भी पसंद बनता जा रहा है। पहले इसकी डिमांड सिर्फ यूरोपीय देशों और अमरीका में थी, लेकिन अब भारत में भी सुपर रिच में इसकी मांग देखी जा रही है। देश में महंगी शादियों में पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। हाल ही मुंबई में एक कारोबारी एनआरआइ कपल ने अपनी बेटी की शादी में पिंक कलर के सॉलिटेयर की अंगूठी का ऑर्डर जब एक रिटेल ज्वैलरी स्टोर को दिया, तो यह ऑर्डर उनके लिए कॉमन नहीं था।

    जानकारों ने बताया कि 02 लाख डॉलर प्रति कैरेट कीमत वाले पिंक नेचुरल डायमंड की अंगूठी ऑर्डर पर ही बनती है। जेम्स ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चैयरमेन विपुल शाह ने कहा, आम लोग ब्राउन डायमंड या लैब ग्रोन डायमंड से बनी ज्वैलरी खरीदते हैं, पर अमीर लोग हाई कैरेट की डायमंड ज्वैलरी को पसंद कर रहे हैं, जिनमें फैंसी-कट के साथ बोल्ड डिजाइन शामिल है।

     
    इनमें रिटर्न भी काफी अच्छा

    शादी के रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टियों के लिए एवएनआइ के बीच फैंसी कलर डायमंड ज्वैलरी ट्रेंड में हैं। पिंक कलर की डायमंड ब्राइडल अंगूठियां ग्लोबल ट्रेवलर्स के बीच काफी प्रचलित हो रही है। बताया जा रहा है कि एचएनआइ के बीच कलर्ड डायमंड में निवेश को लेकर जागरूकता बढ़ी है, क्योंकि इसमें रिटर्न काफी अच्छा है। एचएनआइ वेडिंग में दुल्हनें पारंपरिक मोती चोकर की बजाय वेस्टर्न स्टाइल कलर्ड डायमंड चोकर चुन रही हैं।

    बहुत ही रेयर स्टोन
     
    कलर्ड डायमंड अपनी एक्सलूसिविटी और हाई वैल्यू के कारण चर्चा में हैं। ये बहुत ही रेयर स्टोन हैं। गुजरात के एक परिवार ने पर्पल-पिंक हीरे की अंगूठी का ऑर्डर दिया है। वहीं दिल्ली के एक परिवार ने दुर्लभ बैंगनी-ग्रे हीरे का ऑर्डर दिया है तो साउथ इंडिया की एक शादी के लिए डार्क पिंक डायमंड का हार तैयार किया गया है।

    हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता यह हीरा…

    विशेषज्ञों के मुताबिक, अमीरों के पास पहले से ही वाइट डायमंड होते हैं। अगर किसी को अपनी होल्डिंग बढानी है तो नेचरल डायमंड में फैंसी कलर जैसे पिंक, डार्क पिंक, ब्लू ऑरेंज आदि कलर आदि से बढ़ाना सही होता है। डार्क रेड कलर का डायमंड भी रेयर होता है और लाखों डॉलर प्रति कैरेट वाले ये डायमंड हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews In the weddings of rich Indians india Raipur there is increased demand for pink Today latest news Today news yellow
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगुम हो जाए फोन तो न छटपटाएं, यहां जाएं और बटन दबाएं, तुरंत बजने लगेगी घंटी…
    Next Article अगर आपके पास भी हैं ये पांच क्रेडिट कार्ड, तो मिलेंगे बंपर लाभ, जानें शानदार फायदे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?