नई दिल्ली :- पिछले हफ्ते ही अमेरिका में एक शख्स को 30 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि किस जुर्म में उस शख्स को इतनी लंबी सज़ा सुनाई गई है। दरअसल यह शख्स एचआईवी एड्स से पीड़ित था और यौन संबंधों के ज़रिए कई लोगों में इस बीमारी को फैलाने की साजिश कर रहा था। जी हाँ, आपने बिलकुल सही पढ़ा।
30 से 50 अलग-अलग पुरुषों और लड़कों के साथ बनाए यौन संबंध
अमेरिका के इडाहो राज्य के बोइस शहर का 34 वर्षीय निवासी एलेक्जेंडर लुई एचआईवी एड्स से पीड़ित था। पर इसके बावजूद उसने 30 से 50 अलग-अलग पुरुषों और लड़कों के साथ यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं,एलेक्ज़ेंडर ने एक 16 वर्षीय लड़के के साथ भी यौन संबंध बनाए। एलेक्ज़ेंडर ने इन सभी लोगों को धोखे में रखा और किसी को भी अपने एचआईवी पीड़ित होने की बात नहीं बताई। एलेक्ज़ेंडर का मकसद इन सभी लोगों में एचआईवी एड्स फैलाना था।
