Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस आईपीएल सीजन में हरियाणा के ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जींद के ‘चहल’ पर रहेगी सबकी नजर…
    News

    इस आईपीएल सीजन में हरियाणा के ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जींद के ‘चहल’ पर रहेगी सबकी नजर…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। सभी खिलाड़ी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे। इन खिलाड़ियों में 11 खिलाड़ी हरियाणा के भी हैं। इनमें से एक हैं जींद निवासी युजवेंद्र चहल, जो एक दिग्गज गेंदबाज हैं। चहल पड़ोसी राज्य किंग्स 11 पंजाब की तरफ से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि चहल इस सीजन में सबसे महंगे स्पिनर भी हैं। किंग्स 11 पंजाब ने इन्हें 18 करोड़ रुपए में खरीदा है।

    हरियाणा के ये नौ खिलाड़ी, IPL के इस सीजन में जमाएंगे रंग
    इस सीजन आईपीएल में हरियाणा के ग्यारह खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं। इनमें जींद निवासी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु, गुरुग्राम के राहुल तेवतिया, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मोहित शर्मा, गुरुग्राम के सुमित कुमार, रोहतक के मोहित राठी, अंबाला कैंट के वैभव अरोड़ा, पानीपत के राघव गोयल, करनाल के अंशुल कंबोज, रोहतक के दीपक हुड्डा, नूंह के शाहबाज अहमद शामिल हैं।

    केकेआर को पछाड़ आरसीबी ने हासिल की जीत

    बीते दिन पहला IPL मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की। 22 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में KKR ने RCB को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया था। RCB ने इस टारगेट को 16.2 ओवर में ही पूरा कर लिया। विराट कोहली ने 59 रन और फिल साल्ट ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 

    आज कौन-कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

    बता दें कि आज रविवार, 23 मार्च 2025 को दो मैच होने वाले हैं। पहला मैच दोपहर बाद शाम 3.30 बजे खेला जाएगा। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स का मैच शुरू होगा। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 

    Post Views: 715

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऐतिहासिक तालाब बना कचरा घर, गंदगी और बदबू से जीना मुहाल, करोड़ों खर्च के बाद भी हालत जस की तस…
    Next Article जानिए एंडोमेट्रियोसिस क्या है किस उम्र में महिलाओं को इस बीमारी का रहता है खतरा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?