: फोर्कास स्टूडियो लिमिटेड के आईपीओ में आज 21 अगस्त को भी निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है. सब्सक्रिप्शन के तीसरे और अंतिम दिन खबर लिखे जाने तक यह इश्यू 182 गुना सब्सक्राइब हो गया है. कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 37.44 करोड़ रुपये जुटाने का है.ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की जबरदस्त डिमांड दिख रही है. आज 21 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 85 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 165 रुपये के भाव पर हो सकती है. यह 80 रुपये के आईपीओ प्राइस से 106.25 फीसदी ज्यादा होगा. अगर ऐसा होता है तो निवेशकों का हर शेयर पर 85 रुपये का फायदा हो सकता है.
आईपीओ का प्राइस बैंडकंपनी ने इश्यू के लिए 77-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को इसमें कम से कम 1600 इक्विटी शेयरों और उसके मल्टीपल में आवेदन करना होगा. इसलिए, रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 128,000 रुपये का निवेश करना होगा.
सिर्फ फ्रेश शेयर जारीइस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है. इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी. इस आईपीओ में 46.80 फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं.
NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी लिस्टिंगकंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी. सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 22 अगस्त को होने की उम्मीद है.क्या करती है कंपनीकंपनी की स्थापना अप्रैल 2010 में हुई है. कंपनी शर्ट, जींस, टी-शर्ट, ट्राउज़र, कॉटन पैंट, स्पोर्ट्सवियर, पार्टी वियर, फैशन वियर और बॉक्सर सहित पुरुषों के कपड़े बेचती है.
