Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस लोकसभा चुनाव में 12 ऐसे राजघरानों के वंशज हैं जिन्हें बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिला , जानिए इनके बारे में……
    News

    इस लोकसभा चुनाव में 12 ऐसे राजघरानों के वंशज हैं जिन्हें बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिला , जानिए इनके बारे में……

    By Tv 36 HindustanMarch 30, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी राजे-राजवाड़ों के लिए पसंदीदा पार्टी बन गई है. इस क्रम में इस लोकसभा चुनाव में 12 ऐसे राजघरानों के वंशज हैं जिन्हें बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिला है या मिलने वाले हैं. इनमें से 5 तो बिलकुल पहली बार चुनाव लड़ाए जा रहे हैं जबकि 7 राज परिवार से उम्मीदवार बनाए गए लोग पहले से राजनीति में हैं. लोकसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी की दूसरी सूची में कर्नाटक के मैसूर के राजा से लेकर त्रिपुरा राजघराने की महारानी तक नाम इस बात का द्योतक है कि कैसे रॉयल परिवारों के वारिस बीजेपी की टिकट के लिए कतार लगाए खड़े हैं.वैसे देश की राजनीति में राजघरानों का दबदबा कोई नई बात नहीं है लेकिन उनकी पार्टी का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि सत्ता में कौन है और कौन उन्हें इज्जत के साथ महत्वपूर्ण पद प्रदान करता है. कल तक कांग्रेस या दूसरे अन्य राजनीतिक दलों को पसंद करने वाले राजे रजवाड़े बदली परिस्थिति में टिकट के लिए बीजेपी में कतार लगाए खड़े हैं

    .चुनाव में मैसूर शाही परिवार के वंशजसबसे पहले बात करते हैं मैसूर राजघराने की. 13 मार्च को जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में मैसूर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा ने सबको चौंका दिया. पार्टी ने मैसूर से अपने सीटिंग सांसद प्रताप सीम्हा का टिकट काटकर मैसूर शाही परिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार को मैदान में उतारा. यदुवीर से पहले उनके दादा श्रीकांतदत्त नरसिम्हराजा वाडियार 1999 तक मैसूर से चार बार कांग्रेस सांसद रहे. 2004 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी

    कीर्ति सिंह देव वर्मा को भी मैदान में उताराअपने दूसरी सूची में बीजेपी ने त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से अपने सीटिंग सांसद रेवती त्रिपुरा का टिकट काट कर कीर्ति सिंह देव वर्मा को मैदान में उतारा है. कीर्ति सिंह देव वर्मा त्रिपुरा के पूर्व माणिक्य शाही परिवार की राजकुमारी हैं. वह टिपरा मोथा पार्टी के नेता प्रद्योत देव वर्मा की बड़ी बहन हैं. टिपरा मोथा पार्टी हाल ही में एनडीए गठबंधन में शामिल हुई है और अब त्रिपुरा राज्य सरकार का हिस्सा है.

    इस क्रम में तीसरा नाम मालविका केशरी देव का है. ओडिशा में बीजेपी ने मालविका केशरी देव को मैदान में उतारा है. मालविका बीजेडी के पूर्व सांसद अरका केशरी देव की पत्नी और कालाहांडी के शाही परिवार की सदस्य हैं. यह जोड़ी 2023 में बीजेपी में शामिल हो गई.

    राजसमंद से महिमा कुमारी विश्वराज सिंह मेवाड़राजघरानों के चौथे उम्मीदवार के तौर पर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने महिमा कुमारी विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में उतारा है. महिमा कुमार मेवाड़ के शाही परिवार के सदस्य विश्वराज सिंह की पत्नी हैं. विश्वराज सिंह इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए और नाथद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने. अब पार्टी ने उनकी पत्नी को राजपूत बहुल राजसमंद सीट से टिकट दिया है.राजशाही परिवार के पांचवें उम्मीदवार के तौर पर बंगाल में राजमाता अमृता रॉय को देख सकते हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से राजमाता अमृता रॉय को तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ मैदान में उतारा है. रॉय कृष्णानगर के शाही परिवार की ताल्लुकात रखती हैं और इलाके में उन्हें उन्हें राजमाता कहा जाता है.

    राजशाही परिवारों के इन पांच पहली बार चुनाव लड़ने वालों के अलावा कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो पहले से चुनावी राजनीति में हैं और इस बार बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें सतारा, पटियाला, ग्वालियर, बोलांगीर और झालावाड़ राजघराने के वंशज शामिल हैं.महाराजा, महारानी की और भी हैं लिस्ट

    सतारा से छत्रपति शिवाजी के वंशज और मौजूदा बीजेपी राज्यसभा सांसद उदयनराजे भोसले इस बार बीजेपी के टिकट पर महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में हैं. उदयन भोसले ने 2019 में एनसीपी के टिकट पर सीट जीती थी. बाद में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया और उपचुनाव हार गए। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया.वहीं पटियाला से पूर्व कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं. परनीत कौर पटियाला शाही परिवार और राजा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले से ही बीजेपी में राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री हैं.

    ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार बीजेपी के टिकट पर गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.ओडिशा में भाजपा ने बोलांगीर से मौजूदा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव को इस बार भी टिकट दिया गया है,जो पटनागढ़-बोलंगीर शाही परिवार की सदस्य हैं. झालावाड़-बारां से तीन बार सांसद और बीजेपी नेता दुष्यंत सिंह एक बार फिर पार्टी से मैदान में हैं. सिंह धौलपुर शाही परिवार के सदस्य हैं

    .शहडोल राजघराने की हिमाद्रि सिंहइस सूची में छत्तीसगढ़ के शहडोल राजघराने की हिमाद्रि सिंह का नाम भी शामिल है. हिमाद्रि सिंह 2019 में भी बीजेपी की टिकट पर जीत कर आई थीं. उत्तराखंड के टेहरी राजघराने की महारानी लक्ष्मी शाह का नाम भी शामिल है. टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से महारानी माला राजलक्ष्मी शाह को पिछली बार भी टिकट दिया गया था और वो जीत कर आई थीं.2019 में बीजेपी से लोकसभा टिकट पाए राजघराने के नेताओं पर नजर डालें तो ज्यादातर ट्रेडिनल रूप से पार्टी से जुड़े नेता ही शामिल थे.

    इसमें कुल 6 राजघराने के वारिस बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडे थे. इसमें झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, बोलांगीर से संगीता सिंह देव, शहडोल से हिमाद्रि सिंह, मणिपुर राजकुमार रंजन सिंह, टेहरी गढ़वाल से माला राजलक्ष्मी शाह, जयपुर घराने की दिया कुमारी का नाम शामिल था. इन 6 में 4 इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं जबकि राजकुमारी दीया राजस्थान में उप मुख्यमंत्री बन चुकी हैं और मणिपुर इनर से जीते और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रहे राजकुमार रंजन सिंह को टिकट नहीं दिया गया है.राजघराने से राज्यसभा में पहुंचे नेतासिर्फ लोकसभा ही नहीं बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा में भी करीब 3 राजघराने से ताल्लुकात रखने वाले नेता पहले से मौजूद हैं.

    हालांकि इनकी कुल संख्या पांच थी लेकिन इसमें से 2 का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इनमें से कुछ अपना दल बदलकर बीजेपी में शामिल हुए हैं तो कुछ पहली बार सांसद बने हैं. वर्तमान में बीजेपी की राज्यसभा टीम में तीन महाराजा हैं. इस सूची में ग्वालियर के महाराजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा, मणिपुर के राजा लीशेम्बा सनाजाओबा का नाम दर्ज है. जहां सिंधिया परिवार का बीजेपी और जनसंघ के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है वहीं सनाजाओबा को राजनीति का कोई पूर्व अनुभव नहीं है और वह बीजेपी के अनुरोध पर सीधे उच्च सदन में पहुंचे थे.

    राजघराने से ताल्लुक रखने वाले तीसरा नाम शिवाजी महाराज के बंशज उदयन राजे भोसले का है जिन्हें बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा था. इसके अलावा बीजेपी ने राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले 2 अन्य लोगों को भी राज्यसभा भेजा था जिनका टर्म अब खत्म हो गया है. जून 2016 में बीजेपी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में डूंगरपुर राजघराने के हर्षवर्धन सिंह के नाम की घोषणा की थी. वे प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशासक राज सिंह डूंगरपुर के भतीजे हैं. बीजेपी ने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी राजे को उम्मीदवार बनाया था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews In this Lok Sabha election india there are 12 descendants of royal families who got Lok Sabha ticket from BJP Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबचे हुए राइस पेपर का नहीं पता इस्तेमाल, तो उनसे बना लें ये डिशेज…
    Next Article अगर कर लिया यह सेटिंग तो चोरी हुआ आईफोन मिल जाएगा वापस……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…

    April 1, 2026

    प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…

    April 1, 2026

    देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…

    April 1, 2026

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…
    • प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…
    • देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…
    • LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…
    • आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?