Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार की इस स्कीम में बेटियों को हर साल मिलेंगे पांच हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
    समाचार

    सरकार की इस स्कीम में बेटियों को हर साल मिलेंगे पांच हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Govt Scheme : हमारे देश की बेटियां आज हर फील्ड में लड़कों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं. वहीँ केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से भी बेटियों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का संचालन हरियाणा सरकार कर रही है। इस योजना का नाम ‘आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है’।

    इस स्कीम को साल 2015 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग द्वारा पेश किया गया था। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में लाभार्थी को कई शानदार फायदे मिलते हैं। स्कीम के अंतर्गत सरकार एलआईसी में बेटी के नाम 21 हजार रुपये की राशि निवेश करती है। इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को ही मिलता है। योजना के अंतर्गत एलआईसी में जमा राशि को बेटियां 18 साल की उम्र के बाद निकाल सकती हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –

    आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत सरकार पहली बेटी के जन्म के समय 21 हजार रुपये की राशि को एलआईसी में निवेश करती है। वहीं जब दूसरी बेटी का जन्म होता है तो इस स्थिति में सरकार हर साल 5 हजार रुपये की राशि परिवार को पांच साल तक देती है। सरकार यह राशि बेटी को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए देती है। इससे परिवार को बेटियों को प्राथमिक शिक्षा देते वक्त किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

    हरियाणा सरकार ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग SC, ST एवं पिछड़े वर्ग से जुड़ी बालिकाओं के लिए किया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है। इस योजना का लाभ उन्हीं बेटियों को मिलता है, जिनका जन्म 2015 के बाद हुआ है। इसके अलावा बेटी का आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

    Post Views: 0

    daughters will get five thousand rupees every year Hindi news hindinews In this scheme of the government india just have to do this work Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवंदे भारत ट्रेन के किराये पर कांग्रेस को आपत्ति,बिलासपुर से नागपुर किराया 1075—2045 रूपये..विधायक विकास उपाध्याय करेंगे आंदोलन..
    Next Article लापरवाही के चलते प्रधान पाठक और शिक्षक पर गिरी गाज,ड़ीईओ ने किया निलंबित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 3, 2026

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…

    March 3, 2026

    बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…
    • बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…
    • होली पर कर्मचारियों को तोहफा: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?