Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निष्क्रिय गौठान समितियां भंग होंगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
    छत्तीसगढ

    निष्क्रिय गौठान समितियां भंग होंगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सक्ति नया जिला बना है, लोगों में उत्साह है। जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है। पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री ने आज सक्ति जिले के हसौद ( जैजैपुर ब्लॉक) में भेंट मुलाकात अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकारियों के साथ लाभान्वित होने वाली जनता को भी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। नए जिले में काम की अपार संभावनाएं हैं। आपको संतोष होगा कि जिले को मैंने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी के प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें। सभी भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं। दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभ दिलाएं। एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होने चाहिए।

    मुख्यमंत्री बघेल ने जाति प्रमाण पत्रों में त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। बघेल ने कहा कि सभी गौठानों में गोबर खरीदी हो। कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो। उन्होंने गोठान की वर्तमान प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की गौठान योजना के संचालन में जनभागीदारी जरूरी है। जो गौठान समितियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें भंग किया जाए। नई और उत्साही लोगों को समितियां में सदस्य बनाकर मौका मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से बेहतर तरीके से गौठान संचालित हो सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश थमने के बाद तेजी से सड़कों के मरम्मत काम शुरू हों। सर्वाधिक खराब रोड में पहले सुधार किया जाए। दिसंबर तक सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेजी से काम करने की जरूरत है। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दो साल तक इंतजार नहीं किया जा सकता।

    बघेल ने कहा कि सेमरिया पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित 32 किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी आई है। प्रशासन प्राथमिकता से इनका निराकरण कर राशि दिलाएं। उन्होंने छपोरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की सक्ति जिले में कोसा वस्त्र का अच्छा कारोबार फैला है। काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। बुनकर समितियों को पर्याप्त कोसे फल की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बस्तर अथवा राज्य के अन्य हिस्सों से मंगाकर बुनकरों को कोसा उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कारोबार बंद होने नहीं दिया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पावर प्लांट से निकले फ्लाई एश का समुचित निपटारा होने चाहिए। कहीं पर भी इसके डंप किए जाने की शिकायत दौरे में किसानों ने की है। इससे किसानों के खेत के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने कलेक्टर सक्ति को प्लांट मालिकों की बैठक लेकर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये क्या : रेलवे ने किया गजब कारनमा, बजरंग बलि को मंदिर खाली करने का भेज दिया नोटिस, कहा- खाली करो, नहीं तो…
    Next Article ईडी यानि की प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 2009 बैच के आइएएस समीर विश्नोई को गिरफतार कर लिया है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां दो दिन मांस-मटन बिक्री पर रोक निगम ने जारी किया आदेश…

    December 5, 2025

    प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव अब 10वीं-12वीं के पेपर में ज्यादा MCQ, नए पैटर्न में अंक वितरण भी तय…

    December 5, 2025

    पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर थरूर को मिला न्योता, लेकिन इनको नहीं भेजा गया आमंत्रण…

    December 5, 2025

    केवल 8 दिन शेष—JITO रायपुर चैप्टर का ऐतिहासिक बिज़नेस कॉन्क्लेव : PAGARIYA JBN 360 होने जा रहा है भव्य आयोजन…

    December 5, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां दो दिन मांस-मटन बिक्री पर रोक निगम ने जारी किया आदेश…
    • प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव अब 10वीं-12वीं के पेपर में ज्यादा MCQ, नए पैटर्न में अंक वितरण भी तय…
    • पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर थरूर को मिला न्योता, लेकिन इनको नहीं भेजा गया आमंत्रण…
    • केवल 8 दिन शेष—JITO रायपुर चैप्टर का ऐतिहासिक बिज़नेस कॉन्क्लेव : PAGARIYA JBN 360 होने जा रहा है भव्य आयोजन…
    • वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?