Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये नट्स, कुछ ही महीने में दिखने लगेगा चमत्कारी परिणाम
    राष्ट्रीय

    शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये नट्स, कुछ ही महीने में दिखने लगेगा चमत्कारी परिणाम

    By Tv 36 HindustanNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट सभी लोगों को आहार की पौष्टिकता पर खास ध्यान देते रखने की सलाह देते हैं।

    कहा जाता है कि हरी सब्जियों के साथ मौसमी फलों को भोजन का हिस्सा बनाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से सूखे मेवे या नट्स के सेवन की सलाह देते हैं। नट्स में कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व समाहित होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन के फायदे…

    काजू का सेवन करना संपूर्ण शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा कम और फाइबर की अधिकता होती है, ऐसे में इसे डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं। यह स्वस्थ वसा और प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे हृदय को लाभ मिलता है। काजू को कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज का भी अच्छा स्रोत माना जाता है जो ऊर्जा उत्पादन, मस्तिष्क स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा और हड्डियों के लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं।

    बादाम से मस्तिष्क को लाभ

    बचपन से ही सभी को भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम में स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन-ई की प्रचुरता होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक है। बादाम भूख को कम करने के साथ वजन घटाने में आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

    बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। रोजाना सुबह बादाम का सेवन करने से आपकी दिमागी शक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    जरूर खाएं अखरोट

    अखरोट, शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे कारगर नट्स हो सकता है। अध्ययनों के अनुसार, एक दिन में कम से कम चार अखरोट खाने से कैंसर, मोटापा, मधुमेह के साथ-साथ वजन बढ़ने की समस्या को कम करने में विशेष लाभ मिलता है। अखरोट कई बीमारियों को ठीक करने में भी मददगार है। अखरोट को ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है जो हृदय रोग के जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकता है।


    किशमिश के पाचन में लाभ

    किशमिश घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हमारे पाचन को ठीक रखने में सहायता करती है। इसके सेवन से पेट की समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। किशमिश में टार्टरिक एसिड भी होता है, शोध से पता चलता है कि यह एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर है जो आंतों के कार्य में सुधार करके, आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। किशमिश को हृदय और आंखों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!, खुल जाएंगे किस्मत के बंद द्वार!
    Next Article 10-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना , देखें पूरी खबर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?